Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत शोक प्रस्ताव के साथ हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी. खंडूरी और मशहूर शूटर और पद्मश्री सम्मानित निशानेबाज जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कैबिनेट ने उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने को मंजूरी प्रदान की। वहीं उपनल कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुहर लगाते हुए ‘समान कार्य-समान वेतन’ के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी गई, जिससे हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

बैठक में आबकारी नियमावली में संशोधन कर वेट और सेस पर लगने वाले दोहरे कर को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा कृषि विभाग के सेलाकुई स्थित सगंध पौधा केंद्र में परफ्यूम परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने को मंजूरी दी गई।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हिमालय कार रैली आयोजन को भी स्वीकृति दी गई, जिसमें 25 देशों के प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। वहीं चारधाम यात्रा में उपयोग होने वाले पशुओं के बीमा प्रीमियम का 20 प्रतिशत हिस्सा सरकार वहन करेगी, जिस पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

कैबिनेट ने राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को हाल की भर्तियों में लागू करने तथा कारागार नियमावली एवं सेवा नियमावली में संशोधन को भी मंजूरी दी। इसके अलावा पशुपालन विभाग की कृत्रिम गर्भाधान योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हरी झंडी दी गई।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले:
✔ उपनल कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन की मंजूरी
✔ उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने की स्वीकृति
✔ आबकारी नियमावली में संशोधन, दोहरा टैक्स खत्म
✔ हिमालय कार रैली आयोजन को मंजूरी
✔ राज्य आंदोलनकारियों के 10% क्षैतिज आरक्षण को लागू करने का निर्णय
✔ चारधाम यात्रा में पशुओं के बीमा पर 20% सरकारी सहायता
✔ सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई में परफ्यूम परीक्षण लैब स्थापित होगी
✔ कृत्रिम गर्भाधान योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मंजूरी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
Next: प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.