Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ढाई साल बाद पकड़ा गया नौकरी के नाम धोखाधड़ी करने वाला
  • पौड़ी

ढाई साल बाद पकड़ा गया नौकरी के नाम धोखाधड़ी करने वाला

RNS INDIA NEWS 03/12/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  ऑनलाइन तरीके से नौकरी दिलाने में रुपये लेकर फर्जीवाड़ा करने वाले वाले अभियुक्त को पुलिस ने दो साल नौ माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त द्वारा जो पता दिया गया था वह गलत था, जिस कारण पुलिस को सही पता खोजने में लम्बा समय लगा। कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से अभियुक्त को गिरफ्तार कर ऑनलाइन ठगी के केस का पर्दापाश कर पीड़ित को राहत दी है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने के बाद अभियुक्त को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी काफी शातिर है और युवाओं से ऑनलाइन ठगी करता है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अरुण बल्लभ पन्त श्रीकोट गंगानाली ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने देहरादून एयरपोर्ट के लिए असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन आवदेन करने को कहा। आवेदन करने के बाद नौकरी दिलाने के नाम उनसे लगभग 2.55 लाख लिये गये। किंतु ऑनलाइन जो भी आवेदन किया था वह पूरी तरह से फर्जी था। जब नौकरी नहीं मिली तो उनके द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिस पर एसएसपी पौड़ी ने एएसपी, सीओ एवं प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान, एसएसआई रणवीर रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। जिस पर पुलिस ने विवेचना और जांच करते हुए अभियुक्त अनुराग रावत पुत्र राजेश रावत निवासी A-728 3 फ्लोर गली नं0 01 वेस्ट, विनोद नगर दिल्ली (उम्र-27 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दिल्ली से अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो मोटर दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
Next: कर्नल कोठियाल 5 दिसम्बर को करेंगे चौरास में रोड-शो

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.