Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ढाई लाख से अधिक की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

ढाई लाख से अधिक की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लगातार तस्करों पर शिकंजा कस रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत एक स्मैक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ढाई लाख से अधिक कीमत की अवैध स्मैक बरामद की है। अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान लोधिया बैरियर के पास निहाल सिद्दिकी नामक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 8.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह हल्द्वानी से स्मैक लाकर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। बरामद स्मैक की कीमत 2.51 लाख रूपये बताई गई है। निहाल सिद्दिकी खुद भी नशे का आदी है और इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी निहाल सिद्दिकी (27) पुत्र नदीम सिद्दिकी, जोशीखोली, राजपुरा, अल्मोड़ा का निवासी है। उसके खिलाफ इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट और लूटपाट के मामले दर्ज हैं। यहाँ पुलिस टीम में चौकी धारानौला प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा, उप-निरीक्षक नवीन सिंह और हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 मार्च
Next: सीएम हेल्पलाइन 1905 में समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए : मुख्यमंत्री

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 17.12.38_11zon
  • अल्मोड़ा

मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.