Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ढालवाला के लोगों का जल निगम कार्यालय में प्रदर्शन
  • देहरादून

ढालवाला के लोगों का जल निगम कार्यालय में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 15/03/2023
default featured image

ऋषिकेश। ढालवाला के लोगों ने पेयजल बिलों में गड़बड़ी को लेकर जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिलों में की गई भारी बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बिलों में अनियमितता का आरोप लगाया। बुधवार को ढालवाला के लोग राजीव ग्राम स्थित जल निगम कार्यालय में एकत्रित हुए। वहां उन्होंने कांग्रेस के नगर अध्यक्ष महावीर खरोला के नेतृत्व में प्रदर्शन कर कार्यालय का घेराव किया। महावीर खरोला ने कहा कि क्षेत्रवासियों को सही तरीके से पेयजल नहीं मिल पा रहा है। कई घरों में कनेक्श्न तक नहीं हुए हैं और न ही मीटर लगाए गए हैं। इसके बाद भी क्षेत्र में लोगों को चार से पांच हजार रुपये का पानी का बिल भेजा जा रहा है। जल निगम मनमानी कर रहा है। जल निगम के अधिकारियों से बात करो, तो वे समय देने को तैयार नहीं हैं। जल निगम की इस मनमानी को जनता बर्दाश्त नही करेगी, यदि पानी के बिलों में संशोधन नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता जल निगम के खिलाफ आंदोलन करेगी। इस दौरान अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को 16 मार्च को समस्या सुनने का आश्वाासन दिया। इसके बाद क्षेत्रवासी अपने घरों को लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश सकलानी, दिनेश भट्ट, शिवम भट्ट, सर्वेंद्र कंडियाल, यशपाल थालवाल, श्रीचंद नेगी, गोपाल तड़ियाल, वीरेंद्र बिष्ट, बच्चन नेगी, सुल्तानंद पैन्यूली, जया नंद थपलियाल, सूरज मणि थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉ. निशंक ने संसद में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर पूछा सवाल
Next: वन विभाग ने भारत नेपाल सीमा से हटाया अतिक्रमण

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.