Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देववन-खडंबा मोटर मार्ग पर एक माह से यातायात ठप
  • देहरादून

देववन-खडंबा मोटर मार्ग पर एक माह से यातायात ठप

RNS INDIA NEWS 22/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। देववन-खडंबा मोटर मार्ग बीते एक माह से बंद होने के कारण पर्यटक और स्थानीय लोग देववन नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके साथ ही वन निगम का बेशकीमती प्रकाष्ठ भी वहां फंसा हुआ है। स्थानीय लोग इस मार्ग पर जल्द यातायात बहाल करने की मांग कर रहे हैं। चकराता-त्यूणी मार्ग पर जंगलात चौकी के समीप से देवबन खडंबा मोटर मार्ग है, जिसकी देखभाल का जिम्मा वन निगम का है। बीते माह आई आपदा में यह मोटर मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त होने से बंद हो रखा है। जिसके चलते मार्ग पर यातायात बाधित हो रखा है। मार्ग बंद होने से चकराता आने वाले पर्यटक प्राकृतिक नजारों का दीदार करने के लिए देववन नहीं पहुंच पा रहे हैं। साथ ही इस मार्ग से आवागमन करने वाले स्थानीय ग्रामीण भी एक माह से पैदल आवागमन करने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें हर दिन परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इसके साथ ही देववन में वन विभाग का बेशकीमती प्रकाष्ठ भी फंसा हुआ है। बर्फवारी होने के बाद लाखों की लागत को प्रकाष्ठ को निकालना वन निगम के लिए मुश्किल हो जाएगा। स्थानीय ग्रामीण बिट्टू चौहान, केशर सिंह, मेहर सिंह, शूरवीर ने बताया कि एक माह से मार्ग बंद होने से उनकी आर्थकी भी प्रभावित हो रही है। पर्यटकों के देववन, व्यास शिखर, मुंडाली नहीं पहुंचने से उनका रोजगार भी ठप हो गए हैं। लोगों ने कहा कि यह मार्ग वन विभाग से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जाना चाहिए। उधर, डीएफओ चकराता कल्याणी नेगी ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्ग के सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सात दिवसीय सैनिक दीपावली मेले का हुआ समापन
Next: बीईओ कार्यालय में धरने पर डटी रहीं भोजनमाताएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.