Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • देवस्थल मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन, हिंदुत्व और सामाजिक समरसता पर मंथन
  • अल्मोड़ा

देवस्थल मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन, हिंदुत्व और सामाजिक समरसता पर मंथन

RNS INDIA NEWS 08/02/2026
default featured image

अल्मोड़ा। जनपद के पावन देवस्थल मंदिर परिसर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवक, युवा और मातृशक्ति शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद बृहस्पति गिरी महाराज ने हिंदुत्व विषय पर संबोधन करते हुए सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि यह समरसता, सेवा और संस्कार पर आधारित जीवन पद्धति है। वर्तमान समय में सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज को एकजुट रखना सभी का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से परंपराओं को समझते हुए संतुलित रूप से आगे बढ़ने का आह्वान किया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता डॉ. लक्ष्मण सिंह भोज और भावना मल्होत्रा ने अपने विचार रखे। डॉ. भोज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्यों और समाज निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण ही संघ का मूल लक्ष्य है। भावना मल्होत्रा ने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्यों पर जोर देते हुए कहा कि सशक्त परिवार और सशक्त समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। कार्यक्रम में जिला प्रचार प्रमुख राजेंद्र जोशी, जिला सेवा प्रमुख सुरेश कांडपाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। साईं एकेडमी के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण दिया। सम्मेलन का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी प्रकरण पर उबाल, देहरादून में महापंचायत, वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग
Next: होसाइ शेयर में निवेश के नाम पर साइबर ठगी, पीड़ितों से ठगे लाखों

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

सल्ट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज सोली में लगाई जागरूकता पाठशाला

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 फरवरी
  • जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.