Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग से सटे गांवों की पेयजल लाइनें बरसाती मलबे से क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे लोग
  • टिहरी

देवप्रयाग से सटे गांवों की पेयजल लाइनें बरसाती मलबे से क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे लोग

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
rns featured image new

नई टिहरी। तीर्थनगरी देवप्रयाग से सटे गांवों की पेयजल लाइनें भारी बारिश से क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों में पानी की किल्लत बनी हुई है। जल संस्थान की ओर से जलापूर्ति सुचारु कराने के कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। देवप्रयाग क्षेत्र की पेयजल लाईनें बरसाती मलबे से ध्वस्त होने से पिछले कई दिनों से ग्रामीण पानी की भारी किल्लत झेलने को मजबूर बने हैं। क्ष्रेत्र के कोटी, भटकोट, तुनगी, भ्विट, दनसाडा आदि गांवों में पिछले आठ दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप्प होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। इन गांवों की जलापूर्ति नवनिर्मित मुनेठ कांडाधार पेयजल योजना से होती है। ग्रामीणों के अनुसार यहां काटल गदेरे के समीप पंपिंग योजना की लाइन भारी बरसात से आए मलबे से ध्वस्त हो गई थी। जिसके बाद यहां आधा दर्जन गांवो की जलापूर्ति पूरी तरह ठप्प पड़ गई। ग्रामीण यहां देर शाम तक पुराने स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर बने हैं। स्रोत तक जाने वाले रास्तों में बरसात से उगी झाड़ियों के कारण जंगली जानवरों का भय भी उनमें लगातार बना हुआ है। ग्राम प्रधान कोटी आभा कोटियाल, प्रधान तुनगी अरविंद जियाल, प्रधान भटकोट आरती देवी आदि के अनुसार पेयजल आपूर्ति बंद होने से ग्रामीण मुसीबत में हैं। उन्होंने जल संस्थान से शीघ्र जलापूर्ति बनाए जाने की मांग की गई है। ग्रामीण पेयजल के लिए भटकने को मजबूर बने हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लूट के लिए बदमाशों ने की व्यापारी के घर घुसने की कोशिश
Next: वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत वन्य जीव सुरक्षा पर हुई गोष्ठी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.