Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • देवभूमि रजत उत्सव के तहत उत्पाद प्रदर्शनी और ऐपण-पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
  • अल्मोड़ा

देवभूमि रजत उत्सव के तहत उत्पाद प्रदर्शनी और ऐपण-पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

RNS INDIA NEWS 07/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-07 at 21.10.45

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25वें वर्ष को ‘देवभूमि रजत उत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम्य विकास विभाग के तत्वावधान में 6 से 7 नवम्बर तक मल्ला महल, अल्मोड़ा में ‘उद्यमिता और स्वदेशी उत्पाद व्यापार संगोष्ठी एवं स्वदेशी उत्पाद और कौशल विकास प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को सामुदायिक संगठनों द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, सहकारी संस्थाओं और विभागों ने अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विपणन किया। दो दिनों में प्रदर्शनी के दौरान लगभग 51 हजार रुपये के उत्पादों की बिक्री हुई। इस अवसर पर पारंपरिक कला को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ऐपण और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें 13 वर्ष के एक बाल कलाकार ने भी अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य पारंपरिक ऐपण कला को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी में इसके प्रति रुचि जागृत करना था। प्रतिभागियों ने पारंपरिक ऐपण कला की विभिन्न झलकियों को प्रस्तुत किया। बक्शीखोला की वरिष्ठ ऐपण कलाकार प्रेमा जोशी ने गेरू और बिस्वार से पारंपरिक स्नान चौकी तैयार कर अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। उनके साथ अन्य कलाकारों ने भी विभिन्न शैली की कलाकृतियों से लोगों को प्रभावित किया। ऐपण प्रतियोगिता में प्रेमा जोशी को प्रथम, कंचन को द्वितीय और सीमा चौधरी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में अंकित सिंह ने प्रथम, निशा चौहान ने द्वितीय और नयन पंत ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं ने झोड़ा और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरे। जिला विकास अधिकारी ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को डीएम ने समझाए दायित्व
Next: पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने रुद्रपुर में ही किया युवती का अंतिम संस्कार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.