Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म का प्रयास
  • हरिद्वार

देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म का प्रयास

RNS INDIA NEWS 28/10/2021
rns featured image new

रुडकी। कमरे में अकेला पाकर देवर ने भाभी से दुष्कर्म का प्रयास किया। भाभी ने देवर की शिकायत ससुराल पक्ष के लोगों से की तो घर से बाहर निकालने की धमकी देकर मुंह बंद करा दिया। आरोप है कि दहेज में बाइक की डिमांड पूरी नहीं होने पर मारपीट की गई। पुलिस ने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास और अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइंस कोतवाली को महिला ने बताया कि कलियर क्षेत्र के गांव में निकाह हुआ था। परिजनों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल के लोग दान दहेज से खुश नहीं हो पाए। मामूली बातों को लेकर गाली गलौज की जाने लगी। घर से मोटरसाइकिल लाकर देने की डिमांड की गई। आरोप है कि शादी के छह माह बाद से ही देवर ने बुरी नियत रखना शुरू कर दिया था।
आरोप है कि परिवार की गैरमौजूदगी में देवर ने कमरे में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। देवर की शिकायत ससुराल पक्ष के लोगों से की तो उन्होंने शिकायत को अनसुना कर दिया। आरोप है कि 10 जुलाई को ससुराल पक्ष के लोगों ने घर आकर मारपीट की थी। बीच बचाव में आए परिजनों से भी हाथापाई की गई। शोर शराबा होने पर आस पड़ोसी मौके पर आए। बढ़ते विरोध को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि देवर आसिफ के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की धारा सहित बाकी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेंगू के मामले बढ़े, 73 नए मरीज मिले
Next: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, दीवार तोड़ी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.