Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • देवर की छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पति ने तीन तलाक बोलकर संबंध तोड़ा
  • हरिद्वार

देवर की छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पति ने तीन तलाक बोलकर संबंध तोड़ा

RNS
RNS INDIA NEWS 04/12/2020
rns featured image new

रुडकी। सुल्तानपुर निवासी युवती से उसके देवर ने छेड़छाड़ की। युवती ने सास से शिकायत की तो सास ने साथ गाली गलौज और मारपीट की। साथ ही कम दहेज लाने का ताना मारकर युवती को उसके घर छोड़ दिया। बाद में परिजनों के साथ युवती के घर पहुंचकर उसके पति ने तीन तलाक बोलकर उससे संबंध तोड़ लिया। युवती ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी है। सुल्तानपुर निवासी युवती का निकाह करीब दो माह पहले सहारनपुर में हुआ था। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष वाले कम दहेज लाने का ताना मारते रहते थे। उसका देवर उस पर गलत नजर रखता था। इसके चलते एक दिन देवर ने उसे घर पर अकेला देखकर उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती ने देवर की शिकायत अपनी सास से की तो उसने उल्टा उसे चुप रहने के लिए धमकाया। उसके बाद से सास और देवर की दहेज के लिए तानाकशी भी बढ़ गई। देवर भी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। एक दिन छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में विवाद हो गया। उसके बाद उसकी सास और देवर उसे उसके घर सुल्तानपुर छोड़ गए और एक लाख रुपये साथ लाने की शर्त पर उसे वापस अपने साथ ले जाने की बात कही। बाद में पति ने परिजनों के साथ उसके घर पहुंचकर उसे तीन बार तलाक बोलकर उससे संबंध तोड़ लिया। युवती ने सुल्तानपुर चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। चौकी प्रभारी लोकपाल सिंह परमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बलात्कार मामले में एएसपी ने दिए कार्रवाई के आदेश
Next: मेडिकल संचालक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.