Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • देवलथल-रसैपाटा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

देवलथल-रसैपाटा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 31/01/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़। देवलथल रसैपाटा के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने लोनिवि पर सड़क कटिंग के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणाों कहा कहना है सड़क कटिंग का मलबा डंपिग जोन में डालकर खेतों में डाला जा रहा है। इससे खेती तो बर्बाद हुई ही है साथ ही कई पैदल मार्ग भी ध्वस्त हो गए हैं। मंगलवार को नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट में बहादुर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा वर्तमान में धौनखोला-रसैपाटा सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने लोनिवि पर स्वीकृत प्लान के विपरीत सड़क कटिंग करने का आरोप लगाया है। कहा कि सड़क कटिंग का मलबा बेतरतीब ढंग से डालने के कारण केले के बगीचे, फलदार वृक्ष, गोशाला आदि बर्बाद हो गए हैं। उनके लिए गांव में आवाजाही करना तक मुश्किल हो गया है। पालतु मवेशी भी गोठ में ही कैद होकर रह गए हैं। बाद में ग्रामीणों ने डीएम को भी ज्ञापन दिया और जांच की मांग करते हुए मलबा हटाने या फिर उन्हें दूसरी जगह जमीन देने को कहा है। पूर्व सैनिक 80 वर्षीय बहादुर सिंह का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं माने गई तो वे मारण अनशन पर बैठ जाएंगे। प्रदर्शन करने वालो में बसंत सिंह, अमर सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिवान सिंह, कमला देवी, मान सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर की मौत, दो गंभीर घायल
Next: पहाड़ी पर चढ़े व्यक्ति ने हाईवे पर फेंके पत्थर

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.