Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश पर दो चक्रवाती तूफानों का मंडराया खतरा, कुछ राज्यों पर पड़ेगा असर
  • राष्ट्रीय

देश पर दो चक्रवाती तूफानों का मंडराया खतरा, कुछ राज्यों पर पड़ेगा असर

RNS INDIA NEWS 16/11/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देशभर में मौसम का मिजाज सर्द हो चला है. कई राज्यों में ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया है. हालांकि आधा नवंबर बीत गया है और अब तक उम्मीद के मुताबिक ठंड नहीं पड़ी है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से एक और बड़ी चेतावनी ने सभी को चौंका दिया है. दरअसल ठंड की दस्तक के बीच भारत पर दो चक्रवाती तूफानों का खतरा मंडरा रहा है. आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. ऐसे में चक्रवाती तूफान उठने का खतरा मंडरा रहा है. यही वजह है कि कुछ राज्यों को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के चलते समुद्र तटीय इलाकों के नजदीकी राज्यों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बताया जा रहा है कि ये कम दबाव का क्षेत्र आगे बढक़र एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है.
आईएमडी के मुताबिक 15 और 16 नवंबर यानी दो दिन चक्रवाती तूफान को लेकर अहम बताए जा रहे हैं. मौसम विभाग ने बताया कि ये साइक्लोन 15 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंच जाएगा, इसके साथ ही इस तूफान की रफ्तार में इजाफा होगा और संभावना जताई जा रही है कि अगले 24 घंटे में ये विकराल रूप ले सकता है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों की मानें तो कम दबाव का क्षेत्र 16 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से आगे बढ़ेगा और इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे की संभावना है. इसके बाद इस सिस्टम के उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर जाने के आसार हैं. ऐसे में ये ओडिशा के तट की ओर पहुंचेगा. यानी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में इस तूफान का असर देखने को मिलेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में खास तौर पर तटीय इलाकों के आस-पास अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है. कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं. जबकि कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 16 नवम्बर
Next: खस्ताहाल रानीधारा मार्ग का पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.