Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में 88.50 लाख के पार पहुंचे कोरोना मरीज
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में 88.50 लाख के पार पहुंचे कोरोना मरीज

RNS INDIA NEWS 16/11/2020
corona

24 घंटे में 35 हजार से ज्यादा केस, 543 ने गंवाई जान

नई दिल्ली,16 नवंबर (आरएनएस)। देश में सोमवार को कोरोना वायरस के रोजाना मामलों में कमी आई है। रविवार के 41,100 मामलों के मुकाबले सोमवार को यानि पिछले 24 घंटे में दिन भारत में सिर्फ 35,516 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जबकि 543 और लोगों की जान चली गई। जुलाई के बाद एक दिन में सबसे कम कोरोना के नए केस सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 35,516 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 88,50,095 पहुंच गई है। वहीं, 543 और लोगों की जान जाने के बाद कुल मृतक 1,30,178 हो गए हैं। एक्टिव केस की बात करें तो अभी देश में 4,63,871 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें पिछले एक दिन में 18,226 की गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो पिछले 24 घंटे में 43,851 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 82,54,067 हो गई है।

12 करोड़ से ज्यादा कोरोना परीक्षण

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में कोरोना वायरस की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्दी पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में 15 नवंबर को देश में कुल जांच का आंकड़ा साढ़े 12 करोड़ को पार कर गया। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया। आईसीएमआर के सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि 15 नवंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 12 करोड़ 56 लाख 98 हजार 525 पर पहुंच गया है। इसमें 15 नवंबर को आठ लाख 61 हजार 706 जांच की गई। कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकार्ड है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिसंपत्तियों को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कोई विवाद नहीं : सीएम योगी
Next: देश में छह करोड़ लोगों के लिए कोरोना डोज तैयार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.