Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी

RNS INDIA NEWS 30/09/2021
corona-vaccine

नई दिल्‍ली(आरएनएस)। देश में कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई और तेज होने वाली है। समाचार एजेंसी आरएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अक्‍टूबर महीने से देश में कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की 27 से 28 करोड़ डोज उपलब्‍ध होगी। सूत्रों की मानें तो इसमें बायोलाजिकल-ई और जाइडस कैडिला की वैक्‍सीन डोज शामिल नहीं हैं। यानी जाहिर है यदि ये दोनों वैक्‍सीन उपलब्‍ध हो जाती हैं तो देश में कोविड रोधी टीकों की पर्याप्‍त उपलब्धता होगी जिससे टीकाकरण की रफ्तार में और तेजी आएगी।
वहीं समाचार एजेंसी आरएनएस  के मुताबिक देश में जायडस कैडिला की वैक्‍सीन के जल्‍द उपलब्‍ध होने की संभावना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि अभी तक देश में कोविड रोधी वैक्‍सीन की 88 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 64 करोड़ से ज्यादा पहली डोज जबकि 23.70 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। गौर करने वाली बात है कि फ्रंटलाइन वर्कर्स में 100 फीसद कर्मचारियों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 99 फीसद स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्‍सीन की पहली डोज लग चुकी है।
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक 25 फीसद वयस्‍क आबादी ने कोविड रोधी वैक्‍सीन की दोनों खुराक ली हैं। सरकार ने अभी तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की 86.51 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई है। आगे टीकों की 63.69 लाख से अधिक खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी जानी है। मौजूदा वक्‍त में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास पांच करोड़ से ज्‍यादा खुराकें उपलब्ध हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्रों को 64.1 फीसद जबकि शहरी क्षेत्रों में स्थि‍त टीकाकरण केंद्रों को 35 फीसद खुराक दी जा चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिग्‍विजय सिंह ने राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ और भाजपा की तारीफ की
Next: राजमार्गों को हमेशा के लिए अवरुद्ध नहीं किया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.