Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देश में भयावह तरीके से मचा कोरोना का कोहराम
  • उत्तराखंड

देश में भयावह तरीके से मचा कोरोना का कोहराम

RNS INDIA NEWS 01/05/2021
Corona

एक दिन में आए चार लाख से ज्यादा नए मामले

नई दिल्ली, 01 मई (आरएनएस)। वैश्विक कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में जिस डरावने तरीके से कोहराम मचा रखा है, उसमें दैनिक मामलो में पहली बार नए मरीजो का आंकड़ा चार लाख के पार दर्ज किया गया। नए मरीजों और कोरोना से मौतों के आंकड़ो से दहशत का माहौल बन रहा है।
देश में कोरोना का कहर थमने के बजाए भयावह रूप में उग्र रुप धारण करता नजर आ रहा है। मसलन स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में शनिवार को पहली बार रिकॉर्ड 4,01,993 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि 3523 लोगों की कोरोना के कारण जान चली गई है। भारत से पहले सिर्फ अमेरिका में ही एक दिन में चार लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले नए कोरोना मरीज और कोविड से होने वाली मौतों की सबसे अधिक संख्या शनिवार को भारत में रही है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढऩे के चलते सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगह श्मशान घाट पर जगह नहीं होने के चलते पार्कों में शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। देश में 22 अप्रैल से रोजाना कोरोना संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे थे।अब ये आंकड़ा चार लाख के पार पहुंच गया है। इस आंकडे के साथ ही अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,91,64,969 पहुंच गई। इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को देश में 3.86 लाख से अधिक नए मरीज मिले थे।

मौतों की संख्या में इजाफा
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से बीते 24 घंटों में 3523 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या दो लाख 11 हजार 853 पहुंच गई। कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी लगातार इजाफा दहाशत का माहौल पैदा कर रहा है।

सक्रिय मरीजों की संख्या 32.68 लाख के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में तेजी से बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटों में 2,99,988 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,56,84,406 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल देश में सक्रिय मामले बढक़र 32,68,710 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है।

15.49 करोड़ से ज्यादा का टीकाकरण
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 15,49,89,635 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि आज से देश में कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। इसमें 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोविड का टीका लगाया जाएगा।

अप्रैल में 66 लाख से अधिक मामले
देश में अप्रैल के दौरान कोविड-19 के 66 लाख से अधिक नए मामले सामने आए, जो पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद संक्रमण के मामलों को लेकर सबसे खराब महीना साबित हुआ है। अप्रैल महीने में दर्ज किए गए नए मामले पिछले छह महीनों में सामने आए मामलों से अधिक रहे जो कि संक्रमण की दूसरी लहर की गंभीरता को दर्शाता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल के बाद से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। पांच अप्रैल से प्रतिदिन एक लाख से अधिक मामले सामने आने लगे जबकि 15 अप्रैल से इनकी संख्या प्रतिदिन दो लाख को पार कर गई और 22 अप्रैल से रोजाना तीन लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र की हालात चिंताजनक
पिछले चार सप्ताह में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, पंजाब, मध्यप्रदेश और राजस्थान में परिस्थितियां अधिक चिंताजनक हुई हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 62,919 मामले सामने आए और 828 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। संक्रमण के नए मामले बृहस्पतिवार की तुलना में कम रहे, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ गई। राज्य में बृहस्पतिवार को संक्रमण के जहां 66,159 मामले आए थे वहीं मृतकों की संख्या 771 रही थी। इसी के साथ शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या 46,02,472 हो गई जबकि मृतकों की कुल संख्या 68,813 रही। मुंबई में 3888 नए मामले सामने आए और 89 लोगों की मौत हो गई जिससे महानगर में संक्रमितों की कुल संख्या 6,48,471 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 13,125 हो चुकी है। राज्य में शुक्रवार को 69,710 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में अभी तक 38,68,976 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी-एमपी बस सेवा सात तक बंद
Next: कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने की गोल्डन कार्ड की खामियों को दूर करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.