Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देश के लिए योगदान देने वाला हर व्यक्ति सैनिक है: राज्यपाल
  • देहरादून

देश के लिए योगदान देने वाला हर व्यक्ति सैनिक है: राज्यपाल

RNS INDIA NEWS 20/02/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अधिवेशन में संस्था ने प्रत्येक अग्निवीर की मां को छत्रपति शिवाजी के जन्मदिन पर जीजाबाई के नाम से एक प्रशस्ति पत्र भेजने का निर्णय लिया है। रविवार को अठूरवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में राष्ट्रीय सैनिक संस्था का 16वां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुआ। अधिवेशन में पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने कहा कि सैनिक सिर्फ वही नहीं है, जो सेना में है। बल्कि वह सब सैनिक ही हैं, जो देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं। सैनिक शब्द में ही संत, सिपाही और स्कॉलर समाया हुआ है। कहा कि जय हिंद शब्द पूरे देश को एक मुट्ठी से जोड़ता है।
विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने कहा कि जैसे राजनीतिक दल आपस में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के आधार पर मिलते हैं। उसी आधार पर देश के धर्म गुरुओं को एक मंच पर आकर कॉमन मिनिमम प्रोग्राम स्थापित करना चाहिए और इस प्रोग्राम में पूर्व सैनिकों की भूमिका को भी शामिल करना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय सैनिक संस्था को एक लाख 11 हजार 11 रुपये दान में दिए।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी (वीर चक्र) ने कहा कि देश में व्याप्त भ्रष्टाचार भी एक आपदा बन चुका है। इसे कम करने के लिए सैनिकों का सहयोग लेना चाहिए। अधिवेशन में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, कर्नाटक, उड़ीसा, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र आदि राज्यों से पूर्व सैनिक पहुंचे। अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया कि छत्रपति शिवाजी के जन्मदिन पर उनकी मां जीजाबाई के नाम से एक प्रशस्ति पत्र प्रत्येक अग्निवीर की मां को भेजा जाएगा। राष्ट्रीय अधिवेशन में सैनिक संस्था ने दिव्यांग प्रकोष्ठ भी बनाया। इसका अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा को बनाया गया। तेजस्वी शर्मा योगा में वर्ल्ड चैंपियन हैं।
कार्यक्रम में पवन चिंतन धारा आश्रम के संस्थापक प्रो. पवन सिन्हा, लेफ्टिनेंट जनरल अश्वनी कुमार बख्शी, लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग, मेजर जनरल ओपी सोनी, मेजर जनरल एमएल अग्रवाल, कर्नल एमके शर्मा, प्रो. नीलम पंवार, रामा महाजन, संगीता, श्वेता तलवार, ब्रिगेडियर सुनील, एयर कमांडर सुरेंद्र सिंह, कैप्टन विजेंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर में सुबह-सुबह भूंकप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Next: खुद को कम न समझें कोई भी कार्यकर्ता:  डॉ. निशंक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.