Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देश दुनिया के पहलवान सीखेंगे ग्राफिक एरा में कुश्ती के दांव पेंच
  • देहरादून

देश दुनिया के पहलवान सीखेंगे ग्राफिक एरा में कुश्ती के दांव पेंच

RNS INDIA NEWS 06/06/2022
rns featured image new

देहरादून। देश दुनिया के पहलवानों को कुश्ती के दांव पेंच का प्रशिक्षण देने के लिए भीमताल स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के कैंपस में भारतीय नौसेना से जुड़े पहलवानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भारतीय नौसेना ने पहलवानों को हाई एल्टीट्यूड पर कुश्ती के लिए खासतौर से तैयार करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया है। इस शिविर में नौसेना की टीम से जुड़े कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। नौसेना से जुड़े ये पहलवान विश्वविद्यालय परिसर में कठिन अभ्यास करने के साथ ही अपने दांव पेंच आजमा रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम करीब छह सप्ताह तक जारी रहेगा। विवि परिसर में नौ सेना के 50 से अधिक खिलाड़ियों को एक साथ कुश्ती की यह ट्रेनिंग दी जा रही है। रियो ओलम्पिक 2016 और एशियन गेम्स 2014, 2018 और इन्डोर एशियन गेम्स 2017 समेत अनेक विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में भारतीय कुश्ती टीम के चीफ कोच रहे कुलदीप सिंह खिलाडियों को यह ट्रेनिंग दे रहे हैं। शिविर में ओलम्पियन और एशियन चौम्पियन संदीप तोमर, एशियन गेम सिल्वर पदक विजेता नवीन भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविर में जूनियर विश्व प्रतियोगिता के रजत पदक विजेता एशियन मैडेलिस्ट, कॉमनवैल्थ चौम्पियन व अनेक अन्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान खुद को अगले मुकाबलों के लिए तैयार कर रहे हैं। इनमें संदीप तोमर, गौरव शर्मा, संजीत, विजय, पंकज राना, नीरज, पुष्पेन्दर सिंह, संजय, सोनू, सुमित, नवीन, विकास आदि शामिल हैं। भारतीय नौसेना के खेल कंट्रोल बोर्ड के सचिव कैप्टन विजय कुमार और संयुक्त सचिव कैप्टन मृदुल साह ने भीमताल पहुंचकर इस ट्रेनिंग कैम्प की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सचिव कैप्टन विजय कुमार ने कहा कि यहां की आबोहवा इस तरह की ट्रेनिंग के लिए बहुत अनुकूल है। खिलाड़ियों को यहां कठोर प्रशिक्षण देकर देश के लिए पदक जीतने को तैयार किया जा रहा है। कैम्प में ट्रेनिंग लेने वालों में शामिल नवीन का इस वर्ष इंग्लैंड में होने वाले कॉमनवैल्थ गेम्स में 74 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करने के लिए चयन हो चुका है। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने विवि पहुंचकर कुश्ती प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कोच और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 7 नए केस
Next: शिक्षा महानिदेशालय में एनआईओएस-डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया हवन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.