Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • उपायुक्त ने कण्डाघाट में की कोविड-19 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने कण्डाघाट में की कोविड-19 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

RNS INDIA NEWS 29/07/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने आज कण्डाघाट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कोविड-19 के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
कृतिका कुल्हारी ने कहा कि कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे संकट को निष्प्रभावी बनाने के लिए ग्राम स्तर तक पंचायत प्रतिनिधियों को अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना होगा। उपायुक्त ने नगर पंचायत कण्डाघाट के पार्षदों एवं उप मण्डल की सभी ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में कोविड-19 से बचाव के लिए नियमों का पूर्ण पालन करवाएं।
उन्होंने कहा कि लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर उचित प्रकार से मास्क पहनने, बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से साफ करने तथा सोशल डिस्टेंसिग नियम का पालन करने के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए सभी का टीकाकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए पंचायत प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी को निर्देश दिए उपमंडल में कोविड-19 की नियमित सैम्पलिंग की जाए तथा यह सुनिश्चित बनाया जाए कि एक घर से एक सदस्य की कोविड जांच अवश्य करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी स्तरों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कार्य किया जा रहा है और राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला के सोलन, अर्की तथा कण्डाघाट के चायल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।
बैठक में अवगत कराया गया कि कण्डाघाट उपमंडल में 30383 लोगों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 24375 व्यक्तियों को टीके की प्रथम डोज तथा 6008 व्यक्तियों को टीके की द्वितीय डोज दी जा चुकी है।
इस अवसर पर नगर पंचायत कण्डाघाट के उपाध्यक्ष मनीष सूद, कण्डाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं अन्य पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी डाॅ. विकास सूद, तहसीलदार अमन राणा, खण्ड विकास अधिकारी एच.सी. शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संगीता उप्पल, थाना प्रभारी बृजलाल एवं अन्य उपस्थित थे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: समस्याओं के निपटारे में राजस्व विभाग महत्वपूर्ण : कृतिका
Next: अल्मोड़ा पहुँचे कर्नल कोठियाल, युवाओं से किया संवाद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
  • गरुड़ में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 6 गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.