Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली में अगले 2 महीने तक 72 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन, ऑटो-टैक्सी वालों को मिलेंगे 5 हजार
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में अगले 2 महीने तक 72 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन, ऑटो-टैक्सी वालों को मिलेंगे 5 हजार

RNS INDIA NEWS 05/05/2021
rns featured image new

केजरीवाल सरकार का ऐलान

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारकों को अगले 2 महीने का राशन मुफ्त देने का फैसला किया है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ऑटो और टैक्सी चालकों को 5-5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगाना पड़ा है। आज हम लोगों ने दो निर्णय लिए हैं। दिल्ली में लगभग 72 लाख राशन कार्ड धारक है इन सभी 72 लाख राशन कार्ड धारकों को अगले 2 महीने के लिए मुफ्त में राशन दिया जाएगा। इसका मतलब यह मत निकालिएगा कि दिल्ली में लॉकडाउन दो महीने चलेगा। हम चाहते हैं कि दिल्ली में कोरोना के मामले कम हो और लॉकडाउन जल्दी खत्म किया जाए। यह कदम सिर्फ गरीब लोगों को अगले दो महीने तक राशन मुफ्त देने के लिए उठाया गया है।
दूसरा निर्णय यह है कि दिल्ली में जितने भी ऑटो और टैक्सी चालक हैं ये बेचारे रोज ऑटो टैक्सी चलाकर अपना घर चलाते थे। इन लोगों के घर में बहुत ज्यादा सेविंग भी नहीं है। पिछले कुछ हफ्ते से दिल्ली में लॉकडाउन हैं जिससे इन लोगों की रोजी-रोटी खत्म हो गई है। दिल्ली सरकार ने इन सभी लोगों को पांच पांच हजार रुपये देने का निर्णय किया है। पिछले साल भी लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार ने ऐसा ही निर्णय लिया था। करीब एक लाख 56 हजार लोगों की मदद इसके माध्यम से की जा सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब लोग जानते हैं कि लॉकडाउन खासतौर पर गरीब लोगों के लिए बहुत बड़ा आर्थिक संकट पैदा कर देता है। दिहाड़ी के जरिए रोज कमाकर रोज खाने वाले लोगों के लिए अपना घर चलाना मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए पिछले सप्ताह श्रमिकों के खातों में 5-5 हजार रुपए देने और कोरोना पॉजिटिव हुए श्रमिकों को अतिरिक्त मदद देने का निर्णय लिया गया।
सीएम केजरीवाल ने सभी लोगों से इस मौके पर जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आवाहन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जरूरतमंद लोगों की मदद करें। जरूरतमंद लोगों को खाना, दवा व अन्य सहायता पहुंचाएं। अपनी क्षमता के अनुसार लोगों को आर्थिक मदद देने की कोशिश करें। यदि किसी को ऑक्सीजन मुहैया कराने में मदद कर सकते हैं तो इसमें मदद करें। अगर हम सब लोग मिलकर कोरोना से लड़ेंगे तो जरूर हमारी जीत होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड बस ऑपरेटर्स महासंघ ने विस अध्यक्ष से मदद की गुहार लगाई
Next: देश में कोरोना वायरस का कहर जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.