Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली से पटना लौटे नीतीश, हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं ने जमकर लगाए नारे
  • राष्ट्रीय

दिल्ली से पटना लौटे नीतीश, हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं ने जमकर लगाए नारे

RNS INDIA NEWS 10/06/2024
rns featured image new

पटना (आरएनएस)। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने और एनडीए की सरकार बनने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार की सुबह पटना लौट आए। पटना हवाई अड्डे के बाहर जदयू के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके स्वागत के लिए खड़े थे और उनके पक्ष में जमकर नारे लगाए।
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पाकर काफी संख्या में जदयू के नेता और कार्यकर्ता पहले से ही पटना हवाई अड्डा के बाहर जमा हो गए थे और अपने नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इंतजार कर रहे थे।
नीतीश कुमार जैसे ही हवाई अड्डा से बाहर निकले, जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उनके पक्ष में जमकर नारे लगाए।
मुख्यमंत्री हवाई अड्डे से सीधे मुख्यमंत्री आवास के लिए निकल गए। उन्होंने गाड़ी से ही लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
इस दौरान रास्ते में भी कार्यकर्ता उनके स्वागत में खड़े दिखे।
इस लोकसभा चुनाव में जदयू का कद बढ़ गया है। बतौर एनडीए घटक दल जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 12 सीटों पर उसे सफलता मिली है। एनडीए ने बिहार में 30 सीटों पर जीत दर्ज की है।
भाजपा के अकेले बहुमत का आंकड़ा नहीं मिलने के कारण जदयू का महत्व काफी बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में जदयू के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। पिछले दिनों ही पटना की सडक़ पर टाइगर अभी जिंदा है लिखा गया पोस्टर लगाया गया था, जिसमें नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ दो बाघ की तस्वीर थी। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।
रविवार को प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार शामिल हुए थे। मोदी मंत्रिमंडल में जदयू के दो सांसदों को शामिल किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारे गए तीर्थयात्रियों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर
Next: स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में बिभव कुमार के खिलाफ जोड़ी गई नई धारा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.