Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली पुलिस ने अब गाजीपुर बॉर्डर से हटाए बैरिकेड, नोएडा से दिल्ली सफर अब होगा आसान
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस ने अब गाजीपुर बॉर्डर से हटाए बैरिकेड, नोएडा से दिल्ली सफर अब होगा आसान

RNS INDIA NEWS 29/10/2021
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई दिनों से बंद पड़ी सड़कें अब जल्द खुलेंगी। दिल्ली पुलिस टीकरी बॉर्डर के बाद अब गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेड हटाने का काम कर रही हैं। बैरिकेड हटने के बाद से गाजियाबाद – नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी राहत होगी।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस इमरजेंसी रास्ता खोलने की तैयारी कर रही है, ताकि प्रदर्शन के चलते सड़कें बाधित न हो सके।
फिलहाल सड़कें बंद होने के कारण इस रास्ते पर वाहनों को काफी घूम कर जाना पड़ता है, जिसकी वजह से समय और पैट्रोल की खपत भी ज्यादा होती है। इन सड़कों खुलने के बाद गाजियाबाद दिल्ली का सफर 20 मिनट का रहे जाएगा।
देर रात टीकरी बॉर्डर पर बैरिकेड हटाने के बाद शुक्रवार की सुबह दिल्ली पुलिस गाजीपुर बॉर्डर पहुंची और जेसीबी की मदद से लगाई गई बैरिकेडिंग को हटाना शुरू कर दिया।
इसके अलावा पुलिस सड़कों पर लगाई नुकीली कीलों को भी हटा रही है। साथ ही, कंक्रीट की दीवारों को भी तोडऩे का काम चल रहा है ताकि सड़कों पर एक बार फिर वाहनों का आवागमन हो सके।
भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने आईएएनएस को बताया कि, हमने पहले ही कोई सड़कें बंद नहीं की थी, दिल्ली पुलिस ने सड़कों को बंद किया और वह फिर इन सड़कों को खोल रहे हैं। सड़कें खुलते ही हम दिल्ली की ओर बढ़ेंगे क्योंकि दिल्ली जाने का पहला अधिकार हम किसानों का है।
फिलहाल दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन पिछले 11 महीनों से जारी है, हालांकि इन सड़कों के खुलने के बाद भी किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा।
दरअसल पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की सीमाओं प्रदर्शन के चलते किसानों पर टिप्पणी कर कहा था कि, केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध करने का अधिकार है, लेकिन वे अनिश्चितकाल के लिए सड़कों को अवरुद्ध नहीं कर सकते।
सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद किसानों ने खुद ही गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की एक लेन खोलने की कवायद शुरू की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा, केंद्र सरकार ने फैसले को दी मंजूरी
Next: महिला को भगाने में तीन के खिलाफ केस दर्ज

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.