Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, मोहल्ला क्लीनिकों में फर्जी टेस्ट की सीबीआई जांच के आदेश; एलजी ने दी मंजूरी
  • राष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, मोहल्ला क्लीनिकों में फर्जी टेस्ट की सीबीआई जांच के आदेश; एलजी ने दी मंजूरी

RNS INDIA NEWS 04/01/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने एक और मामले में सीबीआई जांच का आदेश दे दिया है। दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट के आरोपों की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। आरोप है कि लैब के फायदे के लिए फर्जी टेस्ट कराए जा रहे थे। इससे पहले मोहल्ला क्लीनिक और दिल्ली सरकार के अस्पतालों में ‘दावा घोटाले’ का भी आरोप लगा और एलजी पहले ही सीबीआई जांच की सिफारिश कर चुके हैं।
एलजी ऑफिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ‘फेक लैब टेस्ट’ के मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। आरोप है कि मोहल्ला क्लीनिक में बिना मरीज के ही टेस्ट कराए जा रहे थे। मरीजों की एंट्री में फर्जी मोबाइल नंबर दर्ज किए गए। खबर लिखे जाने तक दिल्ली सरकार की ओर से इस पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
राजभवन सूत्रों के मुताबिक, लाखों फर्जी टेस्ट के बदले निजी लैब्स को पेमेंट दिया गया। दिल्ली के गरीबों के नाम पर अरबों का घोटाला किया गया। यह भी आरोप है कि मोहल्ला क्लीनिक में बहुत से डॉक्टर पहले से रिकॉर्ड वीडियो के आधार पर गलत तरीके से उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। नॉन-मेडिकल स्टाफ की ओर से मरीजों को टेस्ट और दवाइयां लिखी जा रहीं थीं।
एलजी की ओर से की गई नई सिफारिश के बाद एक बार फिर अरविंद केजरीवाल सरकार और राजभवन के बीच तनातनी बढ़ सकती है। एलजी ने मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट की जांच की सिफारिश ऐसे समय पर की है जब केंद्रीय जांच एजेंसी पहले से ही अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ कई जांच में जुटी है, जिनमें कथित शराब घोटाला सबसे प्रमुख है। खुद अरविंद केजरीवाल को ईडी तीन बार तलब कर चुकी है। आम आदमी पार्टी को आशंका है कि केजरीवाल को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज
Next: बेंगलुरु में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि: 176 रेप, 1,135 छेड़छाड़ व 25 दहेज हत्याएं

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.