Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली में पांच लाख तक का इलाज फ्री, अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र किया जारी, किए ये बड़े वादे
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में पांच लाख तक का इलाज फ्री, अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र किया जारी, किए ये बड़े वादे

RNS INDIA NEWS 26/01/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र 3.0 का विमोचन कर दिया है। इस मौके उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए संकल्प पत्र विश्वास का सवाल होता है। यह कोरे वायदे नही होते हैं। 1 लाख 8 हजार लोगों के सुझाव और 62 हजार समूह के सुझाव पर संकल्प पत्र बनाया गया है। वहीं, शाह ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि यहां एक ऐसी सरकार केजरीवाल चला रहे हैं, जो झूठे वादे करते है और फिर मासूम सा चेहरा लेकर चुनाव के लिए जनता के बीच आ जाते हैं।
भाजपा का दिल्ली वालों से वादा
मजदूरों को पांच लाख का दुर्घटना बीमा देंगे।
दिल्ली में 13 हजार नई इलेक्ट्रिक बस लाएंगे।
दिल्ली के 50 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे।
साबरमती रिवर फ्रंट की यमुना का विकास करेंगे।
पांच साल में दिल्ली की समस्या को खत्म करेंगे।
20 लाख युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेंगे।
1700 अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देंगे।
दिल्ली में पांच लाख का इलाज फ्री देंगे।
13 हजार सील की गई दुकानों को दोबारा खोला जाएगा।
अमित शाह ने कहा, केजरीवाल ने कहा था कि कोई मंत्री सरकारी बंगला नही लेंगे लेकिन बंगला लिए और शीश महल भी बनवाया। करोड़ों के घर मे रह रहे हैं, जिसका दिल्ली की जनता जवाब मांग रही है। शराब का घोटाला किया और शराब का घोटाला शिक्षा मंत्री ने किया है। केजरीवाल ने कहा कि था कि सात साल में यमुना को शुद्ध करने को कहा था और दिल्ली वालों के सामने डुबकी लगाने को कहा था। दिल्ली की जनता इंतजार कर रही है अगर यमुना में डुबकी नहीं लगा सकते तो कुम्भ में जाकर डुबकी लगा लें। इन्होंने विज्ञापन इतने दिए कि दिल्ली का कूड़ा उठाने का भी पैसा नहीं रहा। गंभीर झूठ चुनाव को प्रभावित करने के लिए फैलाया जा रहा है, भाजपा आएगी तो सभी योजनाएं बंद कर दी जाएगी ।इतना बड़ा झूठ कभी सोच सकते हैं। झूठ की राजनीति बंद करना चाहिए। वायदा हर कोई करेगा लेकिन उसे पूरा करने का काम सिफऱ् मोदी सरकार ही कर पायेगी। प्रदूषण , भ्रष्टाचार मुक्त करने को कहा और इनके नेता भ्रष्टाचार के मामले में जेल गए। कूड़ा खत्म नही किया, आज पूरी दिल्ली कूड़े से परेशान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस
Next: नीट यूजी परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव, घटाया गया टाइम, हटाए गए ऑप्शनल प्रश्न

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.