Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • दिल्ली में फिर ओमिक्रॉन का विस्फोट, मिले 10 नए केस, देश भर में कुल मामले बढक़र 97 हुए
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में फिर ओमिक्रॉन का विस्फोट, मिले 10 नए केस, देश भर में कुल मामले बढक़र 97 हुए

RNS INDIA NEWS 17/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का विस्फोट हुआ है। शुक्रवार को राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में ओमिक्रॉन के संक्रमण के कुल मामले बढक़र 20 हो गए हैं। इसके साथ ही देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल केस 100 के करीब (97) पहुंच गए हैं। इससे पहले देश भर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 14 केस पाए गए थे। इनमें से 5 मामले कर्नाटक मिले थे, जबकि 4-4 केस दिल्ली और तेलंगाना में पाए गए थे। 1 नया केस गुजरात में पाया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से 10 लोग फिलहाल डिस्चार्ज हो गए हैं। इस तरह देखें तो राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के ऐक्टिव केसों की संख्या फिलहाल 10 ही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने नए केसों के मिलने की जानकारी दी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पिछले दिनों कहा था कि यदि ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस आते हैं तो उनसे निपटने के लिए तैयारी पूरी है।

इस बीच देश में शुक्रवार को बीते एक दिनों में कोरोना के 7,447 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 830 सक्रिय मामले घटे हैं। इससे एक्टिव केसों की संख्या घट कर 86,415 ही रह गई है। इस बीच कल देश में 70 लाख 46 हजार 805 कोविड टीके लगाए गए हैं और इसके साथ ही कुल टीकाकरण संख्या एक अरब 35 करोड़ 99 लाख 96 हजार 267 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 7447 नए मामले सामने आए और इस दौरान 7,886 मरीज स्वस्थ होने के साथ इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढक़र तीन करोड़ 41 लाख 62 हजार 765 हो गयी है।

रिकवरी रेट में तेजी से इजाफा, केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
देश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी दर 98.38 फीसदी, सक्रिय मामलों की दर 0.25 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.37 फीसदी पर बरकरार है। वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 1061 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 34,836 रह गई हैं। राज्य में 4,145 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढक़र 51,29,044 हो गई है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बढ़े हैं कोरोना के एक्टिव केस
इसी अवधि में 320 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढक़र 43,946 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में में सबसे अधिक 226 सक्रिय मामले बढऩे से इनकी कुल संख्या बढक़र 10372 हो गयी है, जबकि 19 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढक़र 1,41,317 हो गया है। वहीं 632 और मरीजों के कोरोना मुक्त होने से इनकी कुल संख्या बढक़र 64,95,249 हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक हजार महिलाओं ने पास की एनडीए की परीक्षा
Next: स्किन-टू-स्किन टच बिना रेप नहीं का फैसला देने वाली जज का हुआ डिमोशन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.