Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून शहर को जाम से निजात दिलाने का एक और खयाली पुलाव
  • देहरादून

देहरादून शहर को जाम से निजात दिलाने का एक और खयाली पुलाव

RNS INDIA NEWS 17/04/2022
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)।  देहरादून शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एक और नयी परियोजना अब फिर से कागजों में जन्‍म लेने लगी है, यह परियोजना है दून शहर के चारों तरफ 82 किमी छह लेन का एक्सप्रेस-वे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसका प्राथमिक खाका तैयार कर लिया है। एक्सप्रेस-वे की डीपीआर बनाने के लिए टेंडर हो चुके हैं। इसमें छह कंपनियां आई हैं। इसमें एक कंपनी का चयन होना है। दावा किया जा रहा है कि छह लेन के इस एक्सप्रेस-वे के बनने से जाम से राहत मिलेगी।
आने वाले समय में दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे बनने से शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा। ऋषिकेश, मसूरी और सहस्रधारा के ट्रैफिक को शहर में दाखिल न होना पड़े, इसके लिए शहर के चारों तरफ एक्सप्रेस-वे बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे पहले लोनिवि ने 114 किमी रिंग रोड को लेकर कवायद की थी, लेकिन यह प्रोजेक्ट मंजूर नहीं हो पाया। अब एनएचएआई ने नए सिरे से छह लेन का एक्सप्रेस-वे बनाने की कवायद शुरू की है। देहरादून में इसके तहत प्रथम चरण में 12 किमी हिस्से का काम होना है। बाकी 70 किमी हिस्से के लिए डीपीआर की प्रक्रिया चल रही है। एक्सप्रेस-वे का काम आशारोड़ी से शुरू होगा, जो शहर के चारों ओर से घूमकर आशारोड़ी में ही मिलेगा। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से दून शहर को जाम की समस्या से राहत मिलेगा जाएगी। खासकर मसूरी का ट्रैफिक शहर में दाखिल नहीं होगा।

यहां से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे
आशारोड़ी तक दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे बन रहा है। यहां से बाहरी ट्रैफिक को शहर के बाहर से गुजारने के लिए आशारोड़ी से शहर का एक्सप्रेस-वे शुरू होगा, जो पहले चरण में 12 किमी बड़ोवाला और झाझरा तक बनेगा। यहां से आगे यह एक्सप्रेस-वे मसूरी रोड पर मिलेगा। आगे बढ़ते हुए सहस्रधारा रोड होकर रायपुर, हर्रावाला से हरिद्वार हाईवे पर मिलेगा। फिर यहां से नया रूट डेवलेप होना है, जो आशारोड़ी पर आकर दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर मिलेगा।

शहर में हर साल वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। देहरादून आरटीओ में 15 लाख से ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड हो चुके हैं। बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में वाहन आते हैं। पर्यटन सीजन में वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। पुलिस के आकलन के अनुसार, हरिद्वार रोड और राजपुर रोड पर पीक ऑवर में साढ़े छह हजार, चकराता रोड और सहारनुपर रोड पर सात हजार वाहन प्रतिघंटा चलते हैं। वीकेंड या यात्रा सीजन में यहा दबाव दोगुना तक हो जाता है। आउटर एक्सप्रेस-वे बनने के बाद यह दबाव बहुत कम हो जाएगा।

दिल्ली एक्सप्रेस-वे बनने के बाद शहर में वाहनों का दबाव बढ़ेगा। मसूरी और ऋषिकेश की तरफ जाने वाले वाहन सीधे बाहर से चले जाएं, इसके लिए एक्सप्रेस-वे बनाया जाना है, जो छह लेन होगा। इसमें चुनिंदा स्थानों पर ही क्रॉसिंग होगी। डीपीआर की प्रक्रिया चल रही है।
-रोहित पंवार, साइड इंजीनियर एनएचएआई

देहरादून शहर में ट्रैफिक जाम और कम पड़ती सड़कों को देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से देहरादून के चारों ओर एक्सप्रेस-वे (रिंग रोड) बनाने का अनुरोध किया गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर 2500 करोड़ खर्च आएगा।
-आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव, लोनिवि

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या
Next: लगातार घटते ग्‍लेशियर चिन्‍ता का विषय हैं, शोध में हुआ खुलासा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.