Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर, छह लोगों की मौत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर, छह लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 12/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। राज्‍य में हादसों का सफर थमने का नाम नहीं ले रहा है इस बार राजधानी देहरादून के ओएनजीसी चौक के पास सोमवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। भीषण हादसे में छह युवक-युवतियों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल का हाल देख हर किसी की रूह कांप गई। मरने वालों में तीन युवक व तीन युवतियां शामिल हैं।
भीषण हादसे में जान गंवाने वाले युवक-युवतियों की उम्र 18 से 24 साल की थी। जोकि दिल्ली, दून और हिमाचल के रहने वाले थे। सभी देहरादून के ही प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ रहे थे। हादसे की खबर पर रात को पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी की आपस में जबरदस्त टक्कर हुई थी। कंटेनर मौके पर बिना चालक, बिना नंबर प्लेट के खड़ा मिला। कंटेनर के पिछले हिस्से में कार टकराई मालूम हुई।
मौके पर बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली। जिसमें कुल सात लोग सवार थे। इनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक घायल अवस्था में मौके पर मिला। मौके पर सभी मृत छह युवकों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन, दून अस्पताल और इंदिरेश अस्पताल मोर्चरी भेजा गया। मृतकों में तीन युवक और तीन युक्तियां शामिल हैं। एक युवक गंभीर घायल है। ओएनजीसी चौक से गुजर रहे ट्रक के पिछले हिस्से से यह कार टकराई। दो शव के मौके पर ही कई हिस्से हो गए थे।
मृतकों में गुरनीत पुत्री तेज प्रकाश सिंह, उम्र 19 वर्ष निवासी साईं लोक जीएमएस रोड, – कुणाल कुकरेजा पुत्र जसवीर कुकरेजा, उम्र 23 वर्ष निवासी गली नंबर 11 राजेंद्रनगर देहरादून, मूलनिवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल- उम्र 23 वर्ष, निवासी आनंद चौक तिलक रोड, अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल, उम्र 24 वर्ष निवासी कालिदास रोड, कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल उम्र 20 निवासी कांवली रोड, देहरादून, ऋषभ जैन पुत्र तरुण जैन, उम्र 24 वर्ष निवासी राजपुर रोड शामिल हैं।
जबकि सिद्धेश अग्रवाल पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड उम्र 25 वर्ष गभीर रूप से घायल है। पुलिस ने हादसे में मरे युवक युवत‍ियों के शवों का पोस्‍टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
Next: ऊर्जा निगम के बेहतर प्रबंधन से उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से सबसे सस्ती बिजली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.