Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में एनडीए की तैयारी कर रहे छात्र की मौत
  • देहरादून

देहरादून में एनडीए की तैयारी कर रहे छात्र की मौत

RNS INDIA NEWS 03/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र में 2 मई को एक नाबालिग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी। झारखंड निवासी यह छात्र राजपुर रोड स्थित कोचिंग संस्थान में एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहा था और पास ही बने हॉस्टल में अन्य चार छात्रों के साथ रहता था। घटना वाले दिन सुबह उसके साथी छात्र कोचिंग के लिए चले गए थे, जबकि वह कमरे में अकेला था। करीब साढ़े आठ बजे एक अन्य छात्र ने उसे अचेत अवस्था में देखा और तुरंत प्रबंधन व पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कमरे में लगे सीसीटीवी फुटेज में छात्र द्वारा खौफनाक कदम उठाए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजा और बाद में परिजनों को सुपुर्द कर दिया। छात्र की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।
पुलिस ने मृतक छात्र के साथियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि बीते तीन-चार दिन से छात्र की तबीयत खराब थी। पुलिस ने इस आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया है। थाना प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया कि घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
यह घटना न केवल छात्र समुदाय बल्कि अभिभावकों के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। पुलिस की जांच से स्पष्ट होगा कि मौत की असली वजह क्या थी, लेकिन फिलहाल यह मामला रहस्य से घिरा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहीबड़ा खाना पड़ा महंगा, 27 बच्चों समेत 58 लोगों की हालत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया
Next: दर्जा राज्यमंत्री पिलख्वाल ने लाट, चौमू और कलसीमा क्षेत्र का किया भ्रमण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.