
देहरादून। पुलिस लाइन में तैनात आठ दरोगाओं को शुक्रवार सुबह डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने अलग-अलग थानों में पोस्टिंग दे दी। क्लेमनटाउन थाने से सस्पेंड हुए एसओ सतेंद्र सिंह भाटी को पटेलनगर कोतवाली भेजा गया है। लाइन से विजेंद्र सिंह कुमाईं को डोईवाला कोतवाली, सुनील नेगी को वसंत विहार थाना, विनोद गोला को रायपुर थाना, बलवीर सिंह को राजपुर थाने भेजा गया है। पुलिस लाइन से दरोगा विकसित पंवार को पटेलनगर थाने, राकेश पंवार को सेलाकुई थाने और संदीप चौहान को नेहरू कॉलोनी थाने भेजा गया है। कुछ दिन पहले ही इनमें अधिकांश दरोगा अलग-अलग थानों या चौकी से लाइन हाजिर और सस्पेंड होकर पुलिस लाइन पहुंचे थे।

