
देहरादून। कैंट विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में राज्य स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा एटलांटिस क्लब चकराता रोड पण्डितवाड़ी में संस्कृति कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी में कैंट विधानसभा के सभी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य,पार्षद, सभासद, शक्तिकेन्द्र सयोजक, सभी मोर्चो के पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुती दी गयी। मुख्यवक्ता अनिल गोयल ने उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारियों को याद करते हुए कहा कि 1994 का वर्ष पूरे प्रदेश के लिए निर्णायक वर्ष रहा। कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा, उत्तराखंड राज्य आन्दोलन में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी मेहनत और शहादत के कारण उत्तराखंड राज्य का उदय हुआ। स्वर्गीय हरबंस कपूर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भी आंदोलन में हिस्सा लिया। कई दिन घर से बाहर रहे। इस अवसर पर बबलू बंसल, विजेंद्र थपलियाल अतुल कपूर , संतोष कोटियाल , हरीश कोहली, शेखर नौटियाल, हनी पाठक, संजय सिंघल, मीनाक्षी मौर्य, अनिता मल्होत्रा, मीरा कठैत, रजनी देवी, आरपी भट्ट, मनोज शर्मा, जोगेंद्र पुंडीर आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी मातेश्वरी देवी, दीपा बिष्ट, रुक्मणि मल्ल, कुंवारा देवी रावत को पार्टी की ओर से सम्मानित किए गए।

