Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Dehradun ।। स्थानांतरण के बाद महिला चिकित्सक ने दिया इस्तीफा महकमे में हड़कंप, सरकार को आना पड़ा बैकफुट पर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun ।। स्थानांतरण के बाद महिला चिकित्सक ने दिया इस्तीफा महकमे में हड़कंप, सरकार को आना पड़ा बैकफुट पर

01/04/2022
rns featured image new

देहरादून : महिला डॉक्टर के स्थानांतरण के बाद महिला द्वारा इस्तीफा दे दिए जाने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। इस हड़कंप का इतना असर हुआ कि आखिरकार इसमें मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए स्थान तरण के आदेश को स्थगित करने के आदेश देने पड़े। बैक फुट का यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता डॉ. निधि उनियाल राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वरिष्ठ फिजिशियन एवं एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को वह अस्पताल में अपनी ओपीडी में मरीजों को देख रही थी। इसी बीच अस्पताल प्रशासन ने उन्हें स्वास्थ्य सचिव डॉ. पंकज पांडेय की पत्नी की तबियत जांचने उनके घर जाने के लिए कहा।मरीजों की भीड़ देखते हुए एक बार डॉ. निधि ने असमर्थता जताई, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने कहा कि वहां जाना जरूरी है।

इस पर डॉ. निधि अपने दो मेडिकल स्टाफ के साथ उनके घर पहुंचीं। सचिव की पत्नी की जांच करने के बाद डॉक्टर ने जरूरी परामर्श दिया। उसके बाद डॉ.निधि ने ब्लड प्रेशर जांचने की भी बात कही। डॉ. निधि ने बताया कि बीपी इंस्ट्यूमेंट बाहर कार में छूट गया था, जिसे लेने उन्होंने स्टाफ को भेजा।

आरोप है कि इस पर सचिव की पत्नी गुस्से से लाल पीली हो गई और मोबाइल फोन पर बात करते हुए डॉक्टर के बारे में अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच काफी बहस हुई। डॉ.निधि उनियाल इस पर आपत्ति जताते हुए अपने स्टाफ के साथ अस्पताल लौट गईं। डॉ.निधि ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें सचिव की पत्नी से माफी मांगने के लिए कहा। लेकिन डॉ.निधि ने कहा उनकी कोई गलती नहीं है तो वह क्यों माफी मांगे यह कहते हुए इनकार कर दिया।

इसके बाद डॉ. निधि मेडिकल कॉलेज में क्लास में पढ़ाने चली गईं। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से कुछ अधिकारी सचिव के घर भी गए, लेकिन उनकी पत्नी ने मिलने से मना कर दिया। दोपहर बाद करीब तीन बजे उन्हें स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी आदेश दिया गया, जिसमें उन्हें सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से संबद्ध करने के लिए कहा गया।

डॉ. निधि उनियाल ने इसे बहुत ही आपत्तिजनक मानते हुए कुछ देर बाद ही स्वास्थ्य सचिव को अपना इस्तीफा भेज दिया। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा जिस पर मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लेते हुए स्थानांतरण को स्थगित करने के आदेश देने के साथ ही एक कमेटी बनाकर पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्थानांतरण के बाद महिला चिकित्सक ने दिया इस्तीफा, महकमे में हड़कंप, आना पड़ा बैकफुट पर
Next: विद्यार्थी के मन में परीक्षा के तनाव के वातावरण के बजाय होना चाहिए आत्मविश्वास : सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.