Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • डिग्री कॉलेजों में 40 विद्यार्थियों पर होगा एक प्रोफेसर
  • नैनीताल

डिग्री कॉलेजों में 40 विद्यार्थियों पर होगा एक प्रोफेसर

RNS INDIA NEWS 07/06/2022
default featured image

उच्चशिक्षा निदेशालय में उच्च शिक्षा मंत्री ने समीक्षा बैठक ली

हल्द्वानी। प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में प्रति 40 विद्यार्थियों पर एक प्रोफेसर की व्यवस्था होगी। साथ ही आगामी सत्र से कॉलेजों में नई शिक्षा नीति लागू कराई जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ। धन सिंह रावत ने मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए यह बात कही। इस योजना को लेकर डॉ। रावत ने निदेशालय के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ। रावत ने कहा कि कॉलेजों में विद्यार्थियों की फीस की धनराशि उन्हीं पर खर्च होनी चाहिए। साथ ही इसका प्रयोग विद्यार्थियों को सुविधा देने में किया जाए। कॉलेजों में खाली पदों के मामले में जल्द नियुक्ति करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय में पुरानी स्वीकृति के अनुसार पदों की संख्या बढ़ाने का मामला भी समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुखता से उठा। इससे काम प्रभावित होने की बात अधिकारियों ने कही। इस पर डॉ। रावत ने निदेशालय स्तर पर पदों को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने को कहा। इधर, नए स्वीकृत कॉलेजों की भूमि हस्तांतरित होने में देरी के मामले में उच्च शिक्षा मंत्री ने नाराजगी जताई। जल्द से जल्द कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रमोशन छोड़ने वाले प्रोफेसरों को दोबारा मौका न मिलने की बात कही। इसके अलावा तृतीय श्रेणी के रिक्त पद आउटसोर्स से भरने को कहा। बैठक में निदेशक उच्च शिक्षा डॉ। एसके शर्मा, संयुक्त निदेशक डॉ। एएस उनियाल, उपनिदेशक डॉ। आरएस भाकुनी, डॉ। राजीव रतन, एडी डॉ। गोविंद पाठक, डॉ। प्रेम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा विभाग में 160 लिपिकों का स्थानांतरण
Next: राशिफल 08 जून

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

पर्यटक की कार बर्फ में फिसलकर खाई में गिरी, एयरबैग से बची जान

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

वैंडर कंपनी पर किसानों से धोखाधड़ी का आरोप

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • 20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.