Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दिसम्‍बर 2024 तक कर्णप्रयाग चढ़ेगी रेलगाड़ी
  • देहरादून

दिसम्‍बर 2024 तक कर्णप्रयाग चढ़ेगी रेलगाड़ी

RNS INDIA NEWS 02/06/2023
rns featured image new

मसूरी। मसूरी पहुंचे उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन ने कहा कि ट्रेन का यात्रा समय घटाने के लिए हमें ट्रैक पर बहुत काम करना है, जिसे चिह्नित किया जा रहा है। उम्मीद है कि 6 महीने में हम सभी काम पूरे कर लेंगे और वंदे भारत आधे घंटे पहले ही दून से आनंद विहार का सफर तय कर लेगी।
हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से आनंद विहार (दिल्ली) पहुंचने में आधा घंटा कम समय लेगी। यह बात उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन ने कही। वे ओक ग्रोव स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्‍होंने आरएनएस संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि ट्रेन का यात्रा समय घटाने के लिए हमें ट्रैक पर जेा काम करना है, जिसे चिह्नित किया जा रहा है। इसके सुखद परिणाम आयेंगे और सब कुछ ठीक रहा तो 6 महीने में हम सभी काम पूरे कर लेंगे और वंदे भारत आधे घंटे पहले ही दून से आनंद विहार का सफर तय कर लेगी। एक साल पहले बंद हुई मसूरी की रेलवे आउट एजेंसी के शुरू होने के सवाल पर अजय नंदन ने कहा कि शहर में आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत 6 टिकट बुकिंग प्वॉइट काम कर रहे हैं। इसके अलावा लबासना में भी पैसेंजर आरक्षण काउंटर है। पर्यटक इन स्थानों से टिकट बुक करा सकते हैं। इसलिए अब रेलवे आउट एजेंसी की जरूरत नहीं है।
डीआरएम ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग जितने भी टनल है उन सभी पर एक साथ काम चल रहा। स्टेशनों का काम भी तेजी से चल रहा है।हमारी कोशिश दिसंबर 2024 तक काम पूरा करने की है। दून एक्सप्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि दून एक्सप्रेस ऋषिकेश से संचालित की जा रही है। अभी इसको देहरादून वापस लाने का कोई प्रस्ताव नही है। इस साल के बजट में 75 करोड़ रुपये का एक अंब्रेला प्रोविजन रखा गया है। इस प्रोविजन के तहत ओक ग्रोव स्कूल कोई भी विकास कार्य स्वीकृत कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेढ़ किलो गांजा के साथ एक युवक धरा
Next: सीएम धामी ने किया चम्पावत में सिखों के प्रमुख तीर्थ स्थल गुरुद्वारा रीठा साहिब में जोड़ मेले का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.