Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शहर का यातायात रहे व्‍यवस्थित, किये पुख्‍ता इंतजाम
  • देहरादून

शहर का यातायात रहे व्‍यवस्थित, किये पुख्‍ता इंतजाम

RNS INDIA NEWS 31/10/2021
rns featured image new

देहरादून। धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। एसपी ट्रैफिक एसके सिंह ने बताया कि विभिन्न रूट पर यातायात दबाव बढ़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाएगा।

 

कई जगहों पर बैरियर की व्यवस्था

इसके साथ ही कई जगहों पर बैरियर की व्यवस्था की गई है। साथ ही बाजारों के आसपास पार्किंग के स्थान भी चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने लोगों से भीड़भाड़ और असुविधा से बचने को वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग करने की अपील की है।

 

पार्किंग स्थल

सुभाष रोड से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग

– सेंट जोसेफ स्कूल, सुभाष रोड पर वन- साइड एन्गुलर पार्किंग।

राजपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग 

– एमडीडीए पार्किंग, घंटाघर।

– हिमालयन आर्म्स से दून चौक के मध्य बायीं ओर पार्किंग।

– दर्शनलाल चौक से लैंसडौन चौक के बायीं ओर पार्किंग।

– हिमालयन आर्म्स से तहसील चौक के बांयी ओर पार्किंग (दीनदयाल पार्क के सामने)।

– घंटाघर के बायीं ओर (पटेल पार्क के सामने) पार्किंग ।

– गांधी पार्क के सामने पार्किंग।

– बफेट से आगे पार्किंग।

– एस्लेहॉल मार्केट पार्किंग।

– राधा मोहन मंदिर से बीकानेर तक वन-साइड पार्किंग।

धर्मपुर क्षेत्र के वाहनों के लिए पार्किंग

– रेसकोर्स रोड वन साइड पार्किंग।

– बन्नू स्कूल।

चकराता रोड से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग

– जनपथ मार्केट, बिंदाल।

सहारनपुर रोड, प्रिंस चौक, गांधी रोड से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग

– नगर निगम कार्यालय पार्किंग।

– राजीव गांधी शापिंग कॉम्प्लेक्स पार्किंग।

– पुराना बस अड्डा पार्किंग।

– यातायात कार्यालय के सामने पार्किंग।

डायवर्जन प्वाइंट 

पलटन बाजार में केवल पैदल यात्री

-पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपलमंडी स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों के लिये पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा। इन बाजारों में केवल पैदल लोग ही प्रवेश कर सकेंगे।

– सर्वे चौक पर यातायात का दबाव अधिक होने पर रायपुर से आने वाले यातायात को कर्जन रोड तिराहा से म्यूनिसिपल रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-घंटाघर पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में राजपुर रोड की ओर से आने वाले यातायात को ओरियंट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। दर्शनलाल से घंटाघर की ओर आने वाले यातायात को लैंसडौन चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

– धर्मपुर चौक पर यातायात के दबाव की स्थिति में माता मंदिर रोड से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

बैरियर प्वाइंट 

– राजा रोड, दर्शनी गेट सहारनपुर चौक के सामने, सहारनपुर चौक कांवली की ओर, तहसील चौक से अंदर तहसील के पास, मच्छी बाजार काली मंदिर के पास, पीपलमंडी, धामावाला मस्जिद, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, ओरियंट चौक और सर्वे चौक पर होंगे।

विक्रम के लिए रूट (यातायात का दबाव होने की स्थिति में)

– राजपुर रोड से ओरियंट चौक तक आने वाले 01 नंबर विक्रम वाहनों को ओरियंट चौक की ओर न भेजते हुए ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे से सुभाष रोड, बेनी बाजार होते हुए वापस राजपुर की ओर भेजे जाएगा।

–  रायपुर रोड से दर्शनलाल चौक तक आने वाले 02 नंबर विक्रम वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर न भेजते हुए सर्वे चौक से वापस रायपुर की ओर भेजे जाएगा।

– 03 नंबर विक्रम वाहन रिचीरिच तिराहे से आईजी कट, दून चौक, एमकेपी चौक से होते हुए वापस रिस्पना की ओर भेजे जाएंगे।

– 05, 08 नंबर विक्रम वाहन रेलवे गेट तक आ सकेंगे व यहीं से वापस जाएंगे।

– 06 , 07 व 09 नंबर विक्रम वाहन बिंदाल पुल तक आ सकेंगे व यहीं से वापस जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिक्रमण हटाने के दौरान निगम कर्मचारी से मारपीट
Next: शादी के कार्ड बांटने गये बुजुर्ग का शव नाले में मिला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.