Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हिंदी पत्रकारिता दिवस पर वर्चुअल बैठक हुई आयोजित
  • देहरादून

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर वर्चुअल बैठक हुई आयोजित

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
IMG-20210530-WA0071.jpg

महासंघ की ओर से कोरोना काल में दिवंगत हुए पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी गई

देहरादून। उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ द्वारा आज हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गुगल मीट के माध्यम से वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सर्वप्रथम महासंघ की ओर से कोरोना काल में दिवंगत हुए पत्रकारों को श्रद्धांजलि देते हुए लिए 1 मिनट का मौन रख गया।

वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव मैथ्यू द्वारा की गयी, उन्होंने सभी पत्रकारों मीडिया कर्मियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए बैठक प्रारंभ की।

बैठक मे उपस्थित हुए सभी पत्रकारों ने पत्रकारो के हितों में अपने विचार व्यक्त किए। महासंघ के संगठन प्रभारी सुशील चमोली ने कहा कि पत्रकारों को कोरोना महामारी में सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। राजू वर्मा ने बताया कि हमें प्रयास करना चाहिए कि सभी संगठनों को पत्रकार के हित में एक मंच पर लाना चाहिए।

डॉ. दिनेश उपमन्यु ने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की इंटरनेशनल स्तर पर वेबसाइट होनी चाहिए ताकि हमारी आवाज पूरी दुनिया तक जा सके। शुभम ठाकुर ने बताया कि पत्रकारो के आवास की व्यवस्था होनी चाहिए। मदन अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से चले आ रहे समाचार पत्रों का सूचीबद्ध होना चाहिए।

जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट ने बताया कि हमें अपनी मांगे सूचीबद्ध संबंधित हो या कोरोना महामारी में पत्रकारों के संबंधित हो उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के माध्यम से सूचना महानिदेशक व मुख्यमंत्री से मिलना चाहिए।

अल्मोड़ा इकाई के वरिष्ठ सदस्य शिवेंद्र गोस्वामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी। सभी पत्रकारों ने पत्रकारों के हित में अपने अपने विचार व्यक्त किए।

प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने सभी को हिन्दी पत्रकार दिवस की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने ने विश्वास दिलाया कि सभी के विचारों को ध्यान में रखकर निराकरण करने का प्रयास किया जायेगा। अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार महासंघ का सदस्यता अभियान समूचे प्रदेश में चलाया जाएगा।
इस गुगल मीट वर्चुअल मीटिंग मे प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, अल्मोड़ा से शिवेंद्र गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती बीना उपाध्याय, सत्येंद्र बर्थवाल, जिला महासचिव राकेश शर्मा, गुमान सिंह, राजेंद्र, शुभम ठाकुर, राजू वर्मा, पंकज अग्रवाल, विपिन सिंह, विजेंद्र सिंह, विनोद, श्रीमती इन्दू मंमगई, कैलाश, कुलदीप रोतेला, भूपेंद्र जोशी, अरुण ऑसमंड़ आदि सभी ने अपने विचार व्यक्त किये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तिलाड़ी नरसंहार की 92वीं बरसी पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Next: 72 वाहन सीज, 1709 लोगों का चालान

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.