Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम अध्यक्षता में हुई कोविड संक्रमण के नियंत्रण, बचाव एवं रोकथाम के सम्बन्ध में बैठक
  • देहरादून

डीएम अध्यक्षता में हुई कोविड संक्रमण के नियंत्रण, बचाव एवं रोकथाम के सम्बन्ध में बैठक

RNS INDIA NEWS 06/04/2023
rns featured image new

देहरादून। कोविड संक्रमण के नियंत्रण, बचाव एवं रोकथाम के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड संक्रमण के बढते प्रकरणों के दृष्टिगत चिकित्सालयों में उपलब्ध उपकरण एवं सुविधाओं को सक्रिय रखें साथ ही चिकित्सालयों में बैड, आक्सीजन आदि व्यवस्थाएं जांच लें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि चिकित्सालयों में संक्रमण न फैले इसके लिए सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में कोविडगाईड लाईन के अनुसार व्यवस्थाएं बनाने हेतु निर्देशित कर दिया जाए, ताकि चिकित्सालयों में भर्ती अन्य मरीजों को कोविड संक्रमित होने का खतरा न रहे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि अभी जो मरीज हाॅस्पिटल में भर्ती हुए है, वे को-मोर्बिटी अवस्था वाले है। सामान्य संक्रमित मरीज को हाॅस्पिटल में भर्ती करने की आवश्यकता नही पड़ रही है। उन्होेंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समस्त एमओआईसी सहित नगर निगम, नगर पालिका परिषदों को निर्देशित किया कि कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत अपने स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करें।  
जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया घबराने की जरूरत नहीं कोविड एप्रोसिएट बिहेवियर का पालन करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं चिकित्सालयों में मास्क पहने तथा सेनिटाइजर का उपयोग करें, हाॅथ साबुन से धोते रहें, अपने आसपास सफाई रखें तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी  डॉ० संजय जैन, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय  डॉ० शिखा जंगपांगी,  डॉ०  सी.एस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक राजेन्द्र रावत, नगर निगम देहरादून के अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंग्लैंड से गिफ्ट भेजने के नाम पर महिला से 8.5 लाख रुपये हड़पे
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया 9 हैल्थ एटीएम तथा 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकार्पण

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.