Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डीडीए को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना
  • अल्मोड़ा

डीडीए को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 08/12/2020
IMG-20201208-WA0008

अल्मोडा़। विगत तीन वर्षों से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर लगातार संघर्षरत सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज गांधी पार्क में धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा प्रदेश सरकार से मांग की कि जनहित में बिना समय गंवाए सरकार इस जनविरोधी जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करे। इस अवसर पर समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू होने से समूचे पर्वतीय क्षेत्र की जनता को अपने भवन निर्माण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति इतनी विपरीत है कि यहां पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को लागू किया जाना तर्कसंगत ही नहीं है।उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग संघर्ष समिति के बैनर तले विगत तीन वर्षों से इस इस जनविरोधी काले कानून को वापस लेने की मांग सरकार से कर रहें हैं पर सरकार कुछ भी सुनने को तैयार ही नहीं है। श्री जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार को अपनी तुगलकी नीति से बाज आना चाहिए तथा कैबिनेट में लाकर इस जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को पर्वतीय क्षेत्रों से पूरी तरह समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण लागू होने से सबसे ज्यादा फजीहत मध्यमवर्गीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की हो रही है। सरकार को सोचना चाहिए कि एक आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति पाई पाई जोड़कर अपने लिए एक छोटे से मकान का सपना देखता है परन्तु ये प्राधिकरण के नियम और शुल्क उसका सपना तोड़ के रख देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ही मध्यमवर्गीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बारे में नहीं सोचेगी तो ये वर्ग कहां जाकर अपना रोना रोयेगा? उन्होंने कहा कि जहां एक ओर इस विकास प्राधिकरण से भवन निर्माण में काफी कमी आयी है वहीं दूसरी ओर भवन निर्माण सम्बन्धी रोजगार करने वाले सभी लोगों के रोजगार पर भी इसका विपरीत असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार स्वयं पलायन को रोकने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पलायन जैसी गंभीर समस्या को जन्म दे रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अब बिना समय बर्बाद किये इस काले कानून को समाप्त कर जनता को राहत देनी चाहिए। धरने की अध्यक्षता कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला तथा संचालन सभासद हेम तिवारी ने किया। धरने में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, हर्ष कनवाल, कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, पूरन चन्द्र तिवारी, प्रताप सत्याल, हेम तिवारी, चन्द्र मणि भट्ट, महेश आर्या, जंग बहादुर थापा, पूरन मेहरा, नारायण राम, भुवन जोशी, आनन्दी वर्मा, लीला आर्या, पी०सी०तिवारी, हीरा देवी, वन्दना कोहली, किरन आर्या, मोहम्मद वसीम, भारतरत्न पाण्डे, सुनीता पाण्डे, राधा नेगी, जया पाण्डे, अरूण जोशी, भावना जोशी, मंजू पन्त, वी के पाण्डे, ललित मोहन जोशी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एस०एस०जे० कैंपस में अंतिम सेमेस्टर में बीए की छात्रा मानसी जोशी ने किया टॉप
Next: अल्मोड़ा: महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.