Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में चल रहे धरने को पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने दिया समर्थन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में चल रहे धरने को पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने दिया समर्थन

RNS INDIA NEWS 18/04/2023
WhatsApp Image 2023-04-18 at 8.42.03 PM

अल्मोड़ा। विगत साढ़े पांच साल से जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर धरना दे रही सर्वदलीय संघर्ष समिति के धरने को आज उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपना समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए श्री कर्नाटक ने कहा कि भाजपा सरकार केवल विज्ञापनों के माध्यम से अपनी पीठ खुद थपथपा रही है लेकिन जनता की समस्याओं से उसे कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक, पेंशनर्स, अल्मोड़ा की जनता लगातार पांच वर्षो से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए धरना दे रही है पर प्रदेश सरकार के कानो में जूं तक नहीं रेंग रही है। कहा कि नवंबर 2017 में भाजपा सरकार ने तुगलकी फरमान से पूरे प्रदेश में जनविरोधी जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को लागू कर दिया। प्राधिकरण लागू करने से पहले सरकार ने अल्मोड़ा जैसे पर्वतीय जिले की भौगोलिक स्थिति का भी आकलन नहीं किया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जैसे नब्बे प्रतिशत तक बस गए शहर में प्राधिकरण लागू करने का कोई औचित्य ही नही। श्री कर्नाटक ने कहा कि भाजपा के दो दो मुख्यमंत्रियों के प्राधिकरण समाप्त की घोषणा के बाद भी इसे समाप्त ना किया जाना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि सरकार अवलंब इस जनविरोधी प्राधिकरण को समाप्त करे अन्यथा कहीं ऐसा न हो कि ये प्राधिकरण भाजपा सरकार के ताबूत में अंतिम कील का काम करे। पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने कहा कि अभी भी वक्त है सरकार नींद से जागे और अविलंम्ब इस जनविरोधी प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति संबंधित समस्त अधिकार नगरपालिका को दे। उन्होंने पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की तारीफ करते हुए कहा कि बड़े गर्व की बात है कि पालिकाध्यक्ष जैसे पद में रहते हुए भी इतने वरिष्ठ होने के बाद भी वे लगातार साढ़े पांच वर्षों से प्राधिकरण के विरोध में अपने दम पर सरकार के खिलाफ आंदोलनरत हैं तथा जनता के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियो से भी मांग की कि वे भी जनहित में जनता की इस बेहद गंभीर समस्या के लिए संघर्ष समिति के साथ आए और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का काम करें। उन्होंने कहा कि जनता जनप्रतिनिधियों को जिताकर इसलिए भेजती है ताकि वे जनता की समस्याएं सड़क से लेकर सदन तक उठा सके ना कि मौनी बाबा बनकर बैठे रहें।
धरने में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवम पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, पूर्व कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडे, सभासद हेम तिवारी, महेश आर्य, रोहित शैली, हेम जोशी, देवेंद्र कर्नाटक, आनन्द सिंह बगड़वाल, अख्तर हुसैन, प्रताप सत्याल, आनंदी वर्मा, ललित मोहन पंत, सहाबुदीन, चंद्र शेखर बनकोटी, चंद्रमणि भट्ट, तारा चंद्र शाह, लक्ष्मण ऐंठानी, दयाकृष्ण कांडपाल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
Next: पौड़ी में कैमरों और ड्रोन से रखी जा रही बाघ पर नजर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.