Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीबीयूयू में छाएगा श्रेया घोषाल की आवाज का जादू
  • देहरादून

डीबीयूयू में छाएगा श्रेया घोषाल की आवाज का जादू

RNS INDIA NEWS 16/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  देवभूमि में संस्कृति और विज्ञान का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। मौका होगा देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले नेशनल टेक्नो फेस्ट एंड हायर एजुकेशन कॉन्क्लेव और पिनाक कल्चरल फेस्ट का। जिसमें एक ओर जहां बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल अपनी मखमली आवाज़ का जादू बिखेरेंगी तो वहीं दूसरी ओर देशभर के छात्र वर्किंग मॉडल्स के ज़रिये नवधारा टेक्नो फेस्ट में अपने तकनीकी पहलू का लोहा मनवाएंगे। 22 अप्रैल को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह नवधारा का उद़्घाटन करेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड सहित देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के कुलाधिपति, कुलपति और शिक्षा जगत के कई गणमान्य व्यक्ति राष्ट्रीय सम्मलेन में सम्मिलित होंगे। नवधारा में विभिन्न विश्वविद्यालयों के लगभग 120 से ज़्यादा वर्किंग मॉडल्स प्रदर्शित किये जाएंगे, जिसमें लगभग 60 प्रोजेक्ट्स देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा तैयार किये गए हैं। वहीं 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक पिनाक कल्चरल फेस्ट का आयोजन होगा, जिसमें 27 अप्रैल को सेलिब्रिटी नाईट में बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल अपनी दिलकश आवाज़ का जलवा बिखेरेंगी। कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ प्रीति कोठियाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों के शैक्षिक पहलू को उजागर करने के साथ ही सांस्कृतिक पक्ष को भी प्रस्तुत करना है ताकि छात्रों का समग्र विकास संभव हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट के आरोप में पिता पुत्री नामजद
Next: खनन निदेशक के अपहरण पर उक्रांद ने की जांच की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.