Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • दसवीं के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकशी
  • बागेश्वर

दसवीं के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकशी

RNS INDIA NEWS 26/05/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। झिरोली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बोहाला निवासी कक्षा दस के छात्र ने सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेककर पंचनामा भरा। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काफलीगैर तहसील के बोहाला निवासी 16 साल के राजेश अस्वाल पुत्र बलबीर अस्वाल ने शनिवार की रात सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन रात में ही उसे जिला अस्पताल लाए, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई संजय वृजवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। रविवार को शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसआई बृजवाल ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच शुरू हो गई है। परिजनों के अनुसार मृतक राइंका बोहाला में कक्षा दस में पढ़ता था। पढ़ाई को लेकर ही उसने यह कदम उठाया है। वह गुस्सैल किस्म का छात्र था। मृतक के पिता गांव में ही समोसे व चाय की ठेली लगाकर चार बच्चों का भरण पोषण करते हैं। राजेश छोटा बेटा था। अब एक बेटा और दो बेटियों की जिम्मेदारी उन पर है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भगवानपुर में वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, पांच बाइक बरामद
Next: विद्युत सामान की दुकान से चोरी करते दो पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.