Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दर्शन उत्सव में दिखी देशभर की सांस्कृतिक झलक
  • अल्मोड़ा

दर्शन उत्सव में दिखी देशभर की सांस्कृतिक झलक

RNS INDIA NEWS 21/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में 20 मार्च 2026 को मॉल रोड स्थित सरकार की आली में आयोजित ‘दर्शन उत्सव-2026’ भव्य सांस्कृतिक आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। मां अंबे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने लोक और शास्त्रीय प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड की प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें लोकगायक महिपाल मेहता ने गीतों से समां बांधा, जबकि गोकुल बिष्ट ने छपेली नृत्य से दर्शकों की सराहना बटोरी। उत्तर प्रदेश की टीम ने कत्थक और भरतनाट्यम के संयोजन में “सीता हरण” नाटिका प्रस्तुत कर भारतीय शास्त्रीय परंपरा को सजीव किया। पंजाब की टीम ने जिंदवा, गिद्दा और भांगड़ा नृत्य से कार्यक्रम में जोश भर दिया, वहीं मध्य प्रदेश की टीम ने बधाई और नौरता नृत्य के माध्यम से अपनी लोकसंस्कृति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में रवि रौतेला, त्रिभुवन गिरी महाराज, विनीत बिष्ट, प्रकाश बिष्ट तथा प्रांजल यादव की उपस्थिति रही। अतिथियों ने आयोजन को सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताते हुए कलाकारों की सराहना की। संचालन ललित मोहन बिष्ट ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सौंग बांध से आंशिक प्रभावितों को आवासीय भूखंड जल्द दे प्रशासन
Next: क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम चनौदा की वार्षिक बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.