Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दर्शक घर बैठे ले पाएंगे यूपीएल का आनंद
  • देहरादून

दर्शक घर बैठे ले पाएंगे यूपीएल का आनंद

RNS INDIA NEWS 11/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड(सीएयू) की ओर से सितंबर में प्रस्तावित उत्तराखंड प्रीमियर लीग(यूपीएल) को दर्शक घर बैठे जियो सिनेमा और स्पोर्ट्स-18 पर देख सकेंगे। लीग की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एसोसिएशन की ओर से हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की गई। सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि इस बार आईपीएल की तर्ज यूपीएल को भव्य रूप देने की तैयारी है। पहली बार इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा तीन जिलों में फेन पार्क भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता सितंबर पहले सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में आयोजित कराई जाएगी। यूपीएल के साथ महिलाओं की डब्लूयूपीएल भी होगी। दोनों के लिए बीसीसीआई की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है। लीग की के लिए जल्दी ही ब्रेंड एंबस्डर की घोषणा करेगा। वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कई हस्तियां शिरकत करेंगी। यूपीएल में टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ छह टीमें हिस्सा लेंगी, वहीं डब्लूयूपीएल में तीन टीमों को शामिल किया जाएगा। दिन और रात दोनों पालियों में मुकाबले आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि पहले जून में यूपीएल कराई जानी थी, लेकिन बरसात को देखते हुए तिथि आगे बढ़ाई गई है। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. गिरीश गोयल, कोषाध्यक्ष मानस मेगंवाल, संतोष कुमार गैरोला, इंदर मोहन, उमेश चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कौलागढ़ में रेहड़ी वालों को बांटे छाते
Next: बस्तियों में कार्रवाई के खिलाफ जनसंगठनों के साथ लोगों ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.