Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ कोतवाली का घेराव
  • हरिद्वार

दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ कोतवाली का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
rns featured image new

रुड़की। झूठी शिकायत का आरोप लगाकर दरोगा और दो सिपाहियों के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। भारी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और घेराव कर लिया। मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। निष्पक्ष जांच करने की ग्रामीणों ने मांग की है।
गंगनहर कोतवाली के उप निरीक्षक जयवीर सिंह रावत को गोकशी की चार दिन पूर्व सूचना मिली थी। कांस्टेबल पवन सिंह, अजयवीर, राजवीर, इसरार और विनोद के साथ माधोपुर के एक घर पर छापेमारी की थी। मौके पर मेहरबान, अजीम और शोएब निवासी माधोपुर को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि तीन लोग छत से कूदकर फरार हो गए थे। मौके से 250 किलो प्रतिबंधित मांस और कटान उपकरण के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को माधोपुर के ग्रामीण भारी तादाद में कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हल्का दरोगा और दो सिपाहियों ने गांव के एक व्यक्ति की झूठी शिकायत पर जाति पुत्र सुग्गन को तीन जून को रास्ते में रोककर मारपीट की थी। गाली गलौज कर अपशब्द बोले थे। मौके पर ग्रामीणों ने किसी तरह बमुश्किल छुड़ाया था। आरोप है कि ग्रामीणों से भी अभद्रता कर हल्का दरोगा अपनी टीम के साथ जाति को अपने साथ लेकर कोतवाली पहुंच गए थे। कोतवाली में भी मारपीट कर डराया धमकाया गया था। किसी तरह ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर छुड़वाया था। मारपीट में गंभीर चोट लगी थी। जिसका उपचार सिविल अस्पताल में कराया था। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति के कहने पर गोकशी के मामले में झूठा केस दर्ज कराया गया है। मौके पर बाबूलाल, शिवकुमार, गोविंदा, विकास, अमन, मोसम, घसीटू राम, रामकुमार, अनिल, मुकेश, सोनू, सोमपाल, कलीराम, दीपक कुमार, दीपक कुमार, रोहित कुमार और विनय आदि मौजूद रहे। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक की चपेट में आकर फैक्ट्री कर्मचारी की मौत
Next: डिवाइडर से बाइक टकराने पर दंपति और तीन बच्चे घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.