Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दार्जिलिंग में भारत-नेपाल सीमा 17-20 नवंबर तक रहेगी बंद
  • राष्ट्रीय

दार्जिलिंग में भारत-नेपाल सीमा 17-20 नवंबर तक रहेगी बंद

RNS INDIA NEWS 16/11/2022
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। नेपाल में आगामी आम चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में भारत-नेपाल सीमा 17 से 20 नवंबर के बीच बंद रहेगी। वर्तमान में दार्जिलिंग जिले में नेपाल के साथ दो सीमा बिंदु दार्जिलिंग में पानीटंकी और मिरिक में पशुपति हैं। नेपाल में पशुपतिनाथ आने वाले पर्यटक मिरिक का अधिक इस्तेमाल करते हैं। दार्जिलिंग में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र लगभग 100 किलोमीटर तक फैला है।
भारत-नेपाल सीमाओं की रक्षा के लिए जिम्मेदार केंद्रीय सशस्त्र बलों सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। नेपाल सरकार के अनुरोध के बाद केंद्र ने यह फैसला लिया है।
एसएसबी के महानिरीक्षक (उत्तर बंगाल) श्रीकुमार बंदोपाध्याय के अनुसार इस अवधि के दौरान न तो किसी को नेपाल से भारत आने की अनुमति दी जाएगी और न ही भारतीय सीमा से नेपाल जाने की अनुमति होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा आवश्यकता की स्थिति में आने-जाने की अनुमति होगी।
एसएसबी चार दिनों के दौरान दार्जिलिंग जिले के सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त कर्मियों को तैनात करने का फैसला किया है।
इस बीच सीमा बंद होने से निर्यातकों को नुकसान की आशंका है। इन दोनों रास्तों से दोनों देशों के बीच प्रतिदिन लगभग 600 ट्रक आते-जाते हैं। दार्जिलिंग जिले से नेपाल सब्जियां ले जाने वाले ट्रक मुख्य रूप से इसी सीमा से गुजरते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में पर्यटन की व्यापक संभावना और जापानी तकनीक से लाभान्वित होगा : राजीव प्रताप रूडी
Next: मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का धरना शुरू

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.