Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व में स्वीकृत मोटर मार्गों की दोबारा मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा किए जाने से क्षेत्रवासियों में असंतोष, मुख्यमंत्री की घोषणा को बताया चुनावी झुनझुना
  • अल्मोड़ा

पूर्व में स्वीकृत मोटर मार्गों की दोबारा मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा किए जाने से क्षेत्रवासियों में असंतोष, मुख्यमंत्री की घोषणा को बताया चुनावी झुनझुना

RNS INDIA NEWS 09/09/2021
IMG-20210909-WA0014.jpg

नई घोषणा करने के बजाय प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दिलाने की मांग

अल्मोड़ा/दन्या। कांग्रेस शासन में स्वीकृत चलमोड़ी,गाढ़ा-नया सिरकोट व चिल से नया सिरोट मोटर मार्गों में वित्तीय प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने के बजाय अल्मोड़ा में वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा इन्हीं गांवों के लिए मोटर मार्ग की दुबारा घोषणा करना चुनावी झुनझुना थमाना और ग्रामीण जनता को गुमराह करना है। यह बात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे और ब्लॉक अध्यक्ष पूरन बिष्ट ने दन्या में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में शासनादेश संख्या 1218 के अंतर्गत चिल से नया सिरकोट चापड़ बैंड 5 किलोमीटर का मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष चलमोढ़ी गाढ़ा से पढाईबाड़ी जोग्यूड़ा कोट्यूड़ा व नया सिरकोट के लिए भी शासनादेश संख्या 1517 के तहत 5 किलोमीटर मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था।उन्होंने बताया कि इन मार्गों के निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र विभाग को सौंपा गया है। विभाग में तीन बार सर्वेक्षण करवाने के उपरांत वन भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही गतिमान है। उन्होंने बताया कि सरकार बदलने के बाद उक्त गांव के लिए सड़क निर्माण की कार्यवाही भाजपा द्वारा ठंडे बस्ते में डाल दी गई। कांग्रेस नेताओं ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि ठीक चुनाव से ऐन पहले मुख्यमंत्री द्वारा अल्मोड़ा में इन्हीं गांवों के लिए सड़क बनाए जाने की घोषणा करना ग्रामीणों को मात्र गुमराह करना है। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे और ब्लॉक अध्यक्ष पूरन बिष्ट का कहना है कि पूर्व में स्वीकृत मोटर मार्गो में वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने के बजाय सरकार ग्रामीणों को गुमराह कर रही है। इधर कोट्यूड़ा, पढाई, खूना, नया सिरकोट व बाड़ी जोग्यूड़ा के ग्रामीणों ने साढ़े चार साल पूर्व स्वीकृत मोटर मार्गो में कार्य आरंभ न किए जाने और स्वीकृत सड़कों को अधर में लटकाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उक्त मोटर मार्गो में वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर मोटर मार्गो के निर्माण कार्य आरंभ कर यातायात का लाभ लोगों को दिलाने की कृपा करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ममता का प्रचार अभियान शुरू, भाजपा पर साधा निशाना
Next: विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में देवरिया में चार दरोगा निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.