Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दलगत राजनीति से ऊपर उठकर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आगे आना होगा: वि० स० उपाध्यक्ष
  • अल्मोड़ा
  • स्वास्थ्य

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आगे आना होगा: वि० स० उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 16/09/2020
IMG-20200916-WA0028

अल्मोड़ा।  हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये आगे आना चाहिये। यह बात आज विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने रैमजे इण्टर कालेज में जनपद के जनप्रतिनिधियों से एक जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आम जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
वि०स० उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिये समय-समय पर चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है। वर्तमान में जनपद को 46 चिकित्सक दिये गये है साथ ही जिला चिकित्सालय में आक्सीजन लाइन लगाने का कार्य गतिमान है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस जन संवाद कार्यक्रम में जो भी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायें सामने आई है उन समस्याओं को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार व महानिदेशक स्वास्थ्य के सम्मुख रखा जायेगा ताकि जनपद के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मिल सके। उन्होंने जनपद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुये लोगों से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील की।

इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें सभी लोगों द्वारा जनपद के स्वास्थ्य सेवाओं को कैसे बेहतर बनाया जा सके इस पर अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में लोगों द्वारा चिकित्सों/स्टाफ की कमी, हृदय रोग विशेषज्ञ न होने, दवाओं की उपलब्धता, आवश्यक उपकरणों की कमी, मरीजों का अनावश्यक रूप से रैफर न किये जाने, अल्मोड़ा मेडिकल कालेज का कार्य समय से पूर्ण न होने सहित अन्य महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद में हृदय रोगियों को ईलाज के लिये बाहर जाना पड़ता है इसलिये यहां पर हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति होने, चिकित्सालयों में जो मशीने पड़ी है उनका लाभ मरीजो को मिले इसके लिये उनके संचालन के लिये स्टाफ की नियुक्ति आदि विषय रखे। इस अवसर पर अल्मोड़ा अर्बन काॅपरेटिव बैक के अध्यक्ष आनन्द सिंह बग्डवाल ने अपने विचार रखे हुये चिकित्सालयों में स्टाफ की कमी को दूर करने और चिकित्सालय में आने वाले मरीजों के साथ सही व्यवहार करने बात रखी। बैठक में परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पी०सी० तिवारी ने स्वास्थ्य सेवाओं के  गम्भीर विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हमें एक साथ मिलकर आ रही समस्याओं पर विचार-विर्मश करना चाहिये ताकि उनका समाधान किया जा सके।

इस जन संवाद कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कांग्रेस अल्मोड़ा पीताम्बर पाण्डे ने अपने सम्बोधन में कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले ताकि इसके लिये हमें और जिला प्रशासन को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर संयोजक अल्मोड़ा जन अधिकार मंच त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष माँ नन्दादेवी समिति के मनोज वर्मा, अध्यक्ष डे केयर सेन्टर हेम चन्द्र जोशी, आनन्दी वर्मा, दीप जोशी, दिनेश पाण्डे, मनोज सनवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, राजेन्द्र रावत, व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह, किरन आर्या सहित अन्य गणमान्य वक्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। कार्यक्रम का संचालन पी०सी० तिवारी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य एवं शिक्षा सम्बन्धित कार्यों हेतु 1.02 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
Next: कोरोना का कहर नहीं हुआ कम : 1540 संक्रमित मिले आज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.