Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गर्भवती महिला की हत्या
  • हरिद्वार

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गर्भवती महिला की हत्या

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
rns featured image new

सात माह की गर्भवती थी विवाहिता

रुडकी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने के चलते गर्भवती महिला की हत्या किए जाने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गदरजुड़ा निवासी रामपाल की पुत्री मोनी की शादी मंगलौर क्षेत्र के गांव बसवा खेड़ी में 28 जून 2020 को हुई थी। विवाहिता के मायके वालों का कहना है कि शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग लगातार उनकी बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करते रहते थे। लगातार उनकी बेटी ससुराल वालों की शिकायत अपने परिजनों से करती रहती थी बताया गया कि विवाहिता सात माह की गर्भवती थी। इसी दौरान करीब एक सप्ताह पूर्व आरोपितों ने अतिरक्ति दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वह अपने मायके आ गई थी। परिवार वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत कर उन्हें किसी तरह समझाया। जिसके चलते विवाहिता का भाई 20 मई को अपनी बहन मोनी को उसकी ससुराल छोड़ आया था। बताया गया कि रविवार की सुबह किसी ग्रामीण द्वारा महिला के मायके में फोन द्वारा सूचना दी गई कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। इस पर विवाहिता के मायके से उसके परिवार तथा अन्य ग्रामीण बसवा खेड़ी गांव पहुंचे जहां पर विवाहिता का शव घर में लगे छत के पंखे से लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण आरोपितों की मौके पर ही गिरफ्तारी की मांग करने लगे तथा शव को नीचे नहीं उतारने देने की जिद पर अड़ गए। पुलिस द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद विवाहिता के शव को नीचे उतारा गया तथा पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में विवाहिता के भाई अनुज कुमार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम गदरजुड़ा कोतवाली मंगलौर की तहरीर पर पुलिस ने नामजद किए गए। महिला के पति देवेंद्र तथा सास जगवती निवासी ग्राम बसवाखेड़ी कोतवाली मंगलौर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल का रास्ता दिखाया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौखुटिया: तड़ागताल के न्योनी और नौगांव में आए 13 कोरोना पॉजिटिव
Next: ऐसे सुपर फूड्स जो मुंहासों को रोकने में करते हैं मदद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.