Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दहेज के लिए हत्या में पति को दस वर्ष की कैद
  • हरिद्वार

दहेज के लिए हत्या में पति को दस वर्ष की कैद

RNS INDIA NEWS 29/03/2023
rns featured image new

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र के गांव में विवाहित महिला को दहेज के लालच में फांसी लगाकर जान से मारने व दहेज उत्पीड़न के मामले में जिला जज एसके त्यागी ने अभियुक्त पति को दोषी करार दिया है। विचारण कोर्ट ने अभियुक्त पति को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। जिला शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल बेदी ने बताया कि 25 दिसंबर 2021 को रानीपुर क्षेत्र के गांव में विकास नगर कॉलोनी सलेमपुर महदूद में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अभियुक्त हरिओम की सूचना पर मृतका के शिकायतकर्ता पिता अजयपाल सिंह व अन्य लोग यहां पुत्री की ससुराल पहुंचे थे। जो यूपी के गांव परसरा जिला शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। शिकायतकर्ता अजयपाल सिंह ने पुलिस को बताया था कि माह जून 2021 में शिकायतकर्ता ने अपनी पुत्री की शादी अभियुक्त अमित सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी ग्राम महुआ पाठक थाना सिंधौली जिला शाहजहांपुर यूपी के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से की थी। शादी में शिकायतकर्ता पक्ष ने साढ़े तीन लाख रुपये व सामान उपहार स्वरूप दिया था। लेकिन शादी में दिए गए दान दहेज से अभियुक्त पति अमित सिंह, ससुर शिवराज सिंह, सास व तीन ननद खुश नहीं थे। लगातार उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित कर एक बुलेट मोटरसाइकिल व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। यही नहीं, शिकायतकर्ता के मना करने पर अभियुक्त गण ने पुत्री के साथ मारपीट की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि दहेज की खातिर अभियुक्त गण ने उसकी पुत्री को फांसी लगाकर हत्या की। मृतका के पिता शिकायतकर्ता अजयपाल सिंह ने अभियुक्त दामाद अमित सिंह व उसके पिता शिवराज सिंह, माता, तीन बहनें व जीजा हरिओम पर दहेज की मांग पूरी नही होने पर हत्या करने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में जांच करने के बाद आरोपी अमित सिंह के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया था। इससे पूर्व पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सरकारी अधिवक्ता ने साक्ष्य में आठ गवाह पेश किए। जबकि बचाव पक्ष की ओर से एक गवाह पेश किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुर्वेदिक चिकित्सालय के कर्मचारियों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन
Next: राशिफल 30 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.