Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • डायन के शक में नर्स ने परिवार के साथ मिलकर की अपनी किरायेदार की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

डायन के शक में नर्स ने परिवार के साथ मिलकर की अपनी किरायेदार की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/02/2022
default featured image

रांची (आरएनएस)। डायन बिसाही के शक में रिम्स की नर्स ने परिवार के साथ मिलकर अपनी महिला किरायेदार की हत्या कर दी. मुख्य आरोपी नर्स सलोमी मिंज रांची के तुपुदाना में रहती है. हत्या के बाद शव को खूंटी थाना क्षेत्र के रेमता व पोटमगड़ा के बीच जंगल में फेंक दिया था. उन्हें शक था कि उनके जादूटोने की वजह से ही उनके बेटे की मौत हुई।पुलिस ने हत्या के तीन दिन के अंदर मृतक की पहचान करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने सोमवार को बताया कि 27 जनवरी को रेमता व पोटमगड़ा के बीच जंगल में शव मिला था, जिसकी पहचान गुमला जिले के पालकोट स्थित घुघुरिया, नदीटोला निवासी नोरा लकड़ा उर्फ सोनू के रूप में हुई है.
मृतका नोरा लकड़ा पूर्व में जेल जा चुकी थी. एसपी ने बताया कि रांची के गोंदा थाना में उसके खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का आरोप दर्ज है. जिसमें वह जेल गयी थी. 20 मार्च 2021 को वह होटवार जेल से बाहर निकली थी.
मृत महिला रिम्स में नर्स सलोमी मिंज के तुपुदाना स्थित घर में किराये पर रहती थी. 17 जनवरी को नर्स के बड़े बेटे अभिषेक तिर्की की अचानक मौत हो गयी थी. इस पर उसे शक हो गया कि नोरा लकड़ा ने डायन बिसाही कर उसके बेटे की जान ले ली थी. इसे लेकर नोरा को सलोमी परेशान करने लगी. इसमें उसने ओझा शहयानी संगा का भी सहारा लिया.
फिर 27 जनवरी को सलोमी मिंज, उसकी बहन नूतन मिंज, ओझा शलयानी संगा सहित अन्य ने मिलकर नोरा की हत्या कर दी थी और शव को कार से ले जाकर रेमता व पोटमगड़ा के बीच जंगल में फेंक दिया. नोरा और आरोपी सलोमी मिंज की बहन नूतन की स्कूल से ही पहचान थी. उसी आधार पर वह उनके घर में किराये पर रहती थी.
जहां से पुलिस ने नोरा लकड़ा का शव बरामद किया था, वहां से एक ऑनलाइन कंपनी का एक स्टिकर मिला था. पुलिस ने स्टिकर को स्कैन किया, तो आरोपियों के घर का पता चला.
पुलिस ने मामले में सलोमी मिंज, नूतन मिंज, सलयानी संगा, नीतीश हेमरोम उर्फ गरई, प्रवीण कच्छप उर्फ पिंकू को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दो आरोपी फरार हैं. नीतीश हेमरोम सलोमी मिंज के बेटे का दोस्त है. उसने शव को ठिकाने लगाने में मदद की थी. पुलिस को आरोपी के घर से खून के धब्बे व कई सामान मिले. वहीं जिस स्कूटी व कार से शव को लाया गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया. आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए पूरे घर का रंग-रोगन भी कर दिया था. वहीं अन्य किरायेदारों को भी भगा दिया था.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता में इस बार परिवर्तन की जरूरत: जुबिन नौटियाल
Next: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया केंद्रीय बजट 2022-23 पेश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.