Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • इकफाई यूनिवर्सिटी में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम मल्हार- 2021 
  • उत्तराखंड

इकफाई यूनिवर्सिटी में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम मल्हार- 2021 

RNS INDIA NEWS 12/06/2021
rns featured image new
सोलन(बद्दी)। इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी के एफएमएस डिपार्टमेंट के क्लब बिजनेस और कल्चरल  ने कोविड महामारी के दौरान बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए वर्चुअल ऑनलाइन कार्यक्रम किया। जिससे बच्चों का बहुमुखी विकास हो सके। समारोह का उद्घाटन वाइस चांसलर (वीएसएम) डॉ. एचपी सिंह इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी ने किया। जिन्होंने एफएमएस डिपार्टमेंट की “मल्हार 2021” के आयोजन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने छात्रों को कोविड से बचने व टीका लगवाने  की सलाह दी।

 सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मल्हार’ में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे एक्सटेंपोर, सोलो सिंगिंग, सोलो डांसिंग व  फ्री हैंड ड्राइंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में  छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।  बच्चों की प्रतिभा का आकलन करने के लिए विभिन्न निर्णायक मंडलों का गठन किया गया।
 इसमें एमबीए की प्रियंका भारद्वाज फ्री हैंड ड्राइंग में प्रथम रही तथा बीबीए की नीरज बाला और बीकॉम की अनुप्रिया ने द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीबीए कुमारी नेहा ठाकुर,  बीए की नीलम और बीकॉम की सृष्टि ने सिंगिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीबीए रिचा त्रिपाठी, एमबीए की तमन्ना तोमर और बीबीए के शिवम ने एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट व सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिए गए। कार्यक्रम में 85 छात्रों ने भाग लिया।  कार्यक्रम के अंत में एफएमएस डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. जगजीत सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरयू में गिरने से बाल-बाल बचीं 108 एंबुलेंस
Next: किच्छा में 8 किलो चरस तस्करी का खुलासा, दो सिपाही शामिल

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.