Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्य सचिव रतूड़ी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्य सचिव रतूड़ी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

RNS INDIA NEWS 26/01/2025
rns featured image new

–  आधी आबादी को वर्कफोर्स में शामिल करके ही जीएसडीपी को दुगना कर पाएंगे : मुख्य सचिव

देहरादून(आरएनएस)।  नमुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। अपने संबोधन में मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने कहा कि हमारे संविधान का मूलमंत्र समानता  पर आधारित है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के हर प्रकार की स्वतंत्रता एवं सामानता का अधिकार प्रदान किया है। मेरा सभी से अनुरोध है कि गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर हम अपनी बेटियों को समानता का अधिकार देने का संकल्प लें। हमारे समाज को संविधान के आदर्शो तक ले जाने के लिए सभी को प्रतिज्ञा करनी होगी कि यदि हम अपने आसपास, परिवार या समाज में कहीं भी महिलाओं के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव देखे तो उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। इस संकल्प से हम पूरे समाज और देश में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। विकसित भारत,  सशक्त उत्तराखंड विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें अपनी आधी आबादी को बराबरी का अधिकार देते हुए (कार्यबल) वर्कफोर्स में शामिल करना होगा। यदि हमे जीएसडीपी को दुगना करने का लक्ष्य जल्द पूरा करना है तो अधिक से अधिक महिलाओं को भी वर्कफोर्स से जोड़ना होगा। मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड में हमारी टीम बेहतरीन कार्य कर रही है, जिसके लिए राज्य के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। आशा है कि हम  अपने इन प्रयासों से जल्द ही देश के अग्रणी राज्य बनेंगे।
इस अवसर पर सचिवालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Next: जनपद में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.